भोपाल
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने गुरुवार को इंदौर के एमवाय अस्पताल एवं चोईथराम अस्पताल पहुँचकर देवास जिले के टोंककला की फटाखा फैक्ट्री में हुए दुखद अग्निकांड में घायल मरीजों का हाल जाना। उन्होंने बर्न वार्ड में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा चिकित्सकों को सभी घायलों के समुचित और नि:शुल्क उपचार के निर्देश दिए।
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रत्येक घायल को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि मरीजों को समय पर दवाइयाँ, आवश्यक जाँच और विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने घायलों के परिजन से भी बातचीत कर आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उपचार में किसी प्रकार की कमी नहीं आने देगी। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर चिकित्सकों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एमवाय अस्पताल में डॉ. अशोक यादव और अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उपचार की जानकारी दी। इस दौरान जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट भी एमवाय अस्पताल पहुँचे।
डोंगरगढ़ l जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेसजनों ने धरना-प्रदर्शन, पुतला दहन कर राज्य व केंद्र सरकार…
डोंगरगढ़/कलकसा l छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ (वीबी-जी राम जी) ने प्रदेशव्यापी हड़ताल को सरकार के…
डोंगरगढ़ | आयुर्वेद ग्राम बेलगांव में शर्मा परिवार के द्वारा अब तक दर्जनों बरगद व…
छुईखदान l ग्राम पंचायत देवरचा के आश्रित ग्राम झिरिया में एक पेड़ मां के नाम…
डोंगरगढ़ l शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ़ पुराना भवन चिचोला रोड पर जिला रोजगार व…
मोहला l वनांचल के शासकीय प्राथमिक शाला पुतरगोंदी कला संकुल मोतीपुर विकास खण्ड मोहला में…