उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा ज़िले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की

  • उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा ज़िले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की
  • स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में संसाधनों की कोई कमी नहीं रहेगी – उप मुख्यमंत्री
  • टेली मेडिसिन की व्यवस्था को भी अति प्रभावी बनाया जाएगा – उप मुख्यमंत्री

भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने जिला चिकित्सालय रीवा में जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि रीवा जिले के भवन विहीन उप स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा अन्य संस्थाओं के नवीन भवनों के लिए तत्काल प्रस्ताव बनायें। रिक्त पदों की पूर्ति के लिए भी प्रस्ताव प्रस्तुत करें। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि जिले की स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में संसाधनों की किसी भी तरह की कमी नहीं रहेगी। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि जिले में अनुबंध के आधार पर पदास्थापित 33 डॉक्टरों की कर्तव्य स्थल पर उपस्थित सुनिश्चित करायें।

अस्पताल परिसर के नये भवन एवं मॉड्यूलर ओपीडी का निर्माण कार्य 31 मार्च तक पूरा कराएं

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के जिला चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में 100 बिस्तर का नया भवन तथा माड्यूलर ओपीडी भवन का निर्माण किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुरूप निर्माण कार्य 31 मार्च तक पूर्ण करें। आधुनिक ओपीडी भवन से रोगियों को उपचार की आधुनिकतम सुविधाएं मिलेंगी। यह प्रदेश का सबसे सुसज्जित ओपीडी भवन होगा।

आधुनिक एक्स-रे सेंटर का किया शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री ने जिला चिकित्सालय रीवा में आधुनिक एक्स-रे सेंटर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय का विकास और विस्तार तेजी से हुआ है। यह आधुनिक अस्पताल की तरह कार्य कर रहा है। नए भवन बन जाने से इसमें 100 बिस्तर में भर्ती की सुविधा हो जाएगी। उन्होंने निर्देश दिये कि अस्पताल में प्रसूति के लिए आने वाली महिलाओं के लिए कम से कम 60 बिस्तरों की व्यवस्था करें।

उप मुख्यमंत्री ने चिकित्साकर्मियों के रिक्त पदों की जानकारी ली। वार्ड ब्वाय, सुरक्षा कर्मी, रेडियोलॉजिस्ट तथा अन्य इसी तरह के पद जिनकी एनएचएम में भर्ती नहीं हो सकती है उनके लिए विभागीय भर्ती के प्रस्ताव दें। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि अति आवश्यक पदों की पूर्ति एनएचएम से भी कराई जाएगी।

विधिवत करें उपचार, अत्यंत आवश्यक होने पर ही करें रेफ़रल

उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि ज़िला चिकित्सालय में आने वाले रोगियों का विधिवत उपचार करें। अत्यंत आवश्यक होने पर ही संजय गांधी हास्पिटल के लिए रेफ़रल किया जाये। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा तहसील के सिविल अस्पताल में आधुनिक उपकरणों एवं डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी। जिससे जिला चिकित्सालय और संजय गांधी अस्पताल में रोगियों को रेफरल करने की आवश्यकता न पड़े। मरीज़ों को नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र में अधिक से अधिक स्वास्थ्य सेवाएँ प्राप्त हो सकें।

टेली मेडिसिन की व्यवस्था को भी अति प्रभावी बनाया जाएगा

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि टेली मेडिसिन की व्यवस्था को भी अति प्रभावी बनाया जाएगा। उप मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय परिसर से अतिक्रमण हटाने तथा जिला क्षय केन्द्र के भवन का निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए। नगर निगम रीवा के अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य डॉ. बीएल मिश्रा, सीएमएचओ डॉ केएल नामदेव, सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…

6 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल ​भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

6 hours ago
मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…

7 hours ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

7 hours ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

7 hours ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

7 hours ago