उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल राजगढ़ का किया निरीक्षण

भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने राजगढ़ में 256 करोड़ लागत के निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन और 40 करोड़ की लागत के निर्माणाधीन 200 बिस्तर क्षमता वाले जिला अस्पताल भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र (2025) से मेडिकल कॉलेज में प्रवेश प्रारंभ हो सके इसके लिए निर्माण कार्य और अन्य औपचारिकताएँ समय से पूर्ण करें।

उप मुख्यमंत्री ने जिला चिकित्सालय भवन में निर्माणाधीन विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों की सुविधाओं के अनुरूप व्यवस्थाओं के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिशुओं के वार्ड की उत्कृष्ट व्यवस्थाएं की जाए। जिला अस्पताल परिसर में मरीजों के परिजनों के लिए रैन बसेरा निर्माण करने के लिए उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए। मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पंवार, विधायक अमरसिंह यादव, हजारीलाल दांगी मोहन शर्मा सहित आयुक्त चिकित्सा शिक्षा तरूण पिथौड़े उपस्थित थे।

मोहनपुरा सूक्ष्म सिंचाई परियोजना की प्रेशराइज्ड कंट्रोल सिंचाई प्रणाली का किया अवलोकन

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने राजगढ़ में मोहनपुरा सूक्ष्म सिंचाई परियोजना की संचालित प्रेशराइज्ड कंट्रोल सिंचाई प्रणाली का अवलोकन किया एवं उसकी बारीकियों से अवगत हुए।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में भूमि अधिग्रहण पर बवाल! हिंसक झड़प में DSP समेत 24 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में भूमि अधिग्रहण पर बवाल! हिंसक झड़प में DSP समेत 24 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

सूरजपुर  जिले के धरमपुर गांव में भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई के दौरान शुक्रवार सुबह भारी…

31 minutes ago
प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण का अनूठा संगम है नंदनवन जंगल सफारी

प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण का अनूठा संगम है नंदनवन जंगल सफारी

प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण का अनूठा संगम है नंदनवन जंगल सफारी 320.15 हेक्टेयर में फैला…

42 minutes ago
ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में तिरंगा लहराएंगे भारतीय खिलाड़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में तिरंगा लहराएंगे भारतीय खिलाड़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 23वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे…

43 minutes ago
केन्द्र सरकार युवाओं की भविष्य सुरक्षा के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

केन्द्र सरकार युवाओं की भविष्य सुरक्षा के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

केन्द्र सरकार युवाओं की भविष्य सुरक्षा के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल …

47 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत ऋण एवं अनुदान के लिए आवेदन आमंत्रित

CG : प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत ऋण एवं अनुदान के लिए आवेदन आमंत्रित

कोण्डागांव, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित, कोण्डागांव द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए बैंक प्रवर्तित…

1 hour ago
CG : जल जीवन मिशन के तहत पेयजल गुणवत्ता की हुई सघन जांच, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का पानी सुरक्षित पाया गया

CG : जल जीवन मिशन के तहत पेयजल गुणवत्ता की हुई सघन जांच, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का पानी सुरक्षित पाया गया

एफटीके के माध्यम से 10 मानकों पर हुई जांच, आंगनबाड़ी एवं विद्यालयों के पेयजल की…

1 hour ago