उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने पुनर्घनत्वीकरण योजना के तहत निर्मित दुकानों के आवंटन आदेश दुकानदारों को प्रदान किए

भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के सिरमौर चौराहा में पुनर्घनत्वीकरण योजना के तहत निर्मित दुकानों के आवंटन आदेश 19 दुकानदारों को प्रदान किए। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि अब यह दुकानदार अपनी पहले से बड़ी नवनिर्मित दुकानों में अपना व्यवसाय करेंगे। पूर्व में इनकी दुकानें छोटी थीं। अब इनको बड़ी व दो मंजिल की दुकानें मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि इन दुकानदारों के चेहरे में विस्थापन के बाद भी प्रसन्नता के भाव दिख रहे हैं। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि चार सितम्बर से पूर्व दुकानों के अधूरे कार्य तथा उनके सामने सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण कराएं।

उल्लेखनीय है कि सिरमौर चौराहे में पुनर्घनत्वीकरण योजना के तहत पूर्व में दुकानों का विस्थापन कर न्यू मार्केट का निर्माण कराया गया था। दूसरे चरण में 19 दुकानों का निर्माण कराकर दुकानदारों को पुरानी दुकानों के स्थान पर नवीन दुकानें प्रदान की गई हैं। राजनिवास सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में गुढ़ विधायक नागेन्द्र सिंह, अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, आयुक्त नगर निगम डॉ. सौरभ सोनवणे सहित नगर निगम के अधिकारी एवं हितग्राही उपस्थित रहे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: Shukla

Recent Posts

राजनांदगांव : नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…

राजनांदगांव : नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…

राजनांदगांव | सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम टेड़ेसरा में नाबालिग युवती की लाश फंदे पर…

6 minutes ago
राजनांदगांव : भर्रेगांव तक इस साल नहीं होगा बाढ़ नियंत्रण कार्य…

राजनांदगांव : भर्रेगांव तक इस साल नहीं होगा बाढ़ नियंत्रण कार्य…

राजनांदगांव , शिवनाथ नदी के किनारे बसे गांवों में हर साल बाढ़ के हालात निर्मित…

11 minutes ago
CG : CM विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए सरकार सतर्क …

CG : CM विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए सरकार सतर्क …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के किसानों को समय पर…

12 minutes ago
राजनांदगांव : जिले के दौरे पर 4 जून को रहेंगे नेता प्रतिपक्ष डॉ.महंत…

राजनांदगांव : जिले के दौरे पर 4 जून को रहेंगे नेता प्रतिपक्ष डॉ.महंत…

राजनांदगांव| विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत 4 जून को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और राजनांदगांव…

16 minutes ago
CG : कीटनाशक सेवन कर बर्खास्त पुलिसकर्मी ने की खुदकुशी करने की कोशिश …

CG : कीटनाशक सेवन कर बर्खास्त पुलिसकर्मी ने की खुदकुशी करने की कोशिश …

दुर्ग। पुलिस विभाग से बर्खास्त किए गए आरक्षक ने अपने ही घर में कीटनाशक खाकर…

25 minutes ago
राजनांदगांव : बूढ़ा सागर में गंदगी फेंकने से बढ़ता जा रहा प्रदूषण, सफाई कराई जाए…

राजनांदगांव : बूढ़ा सागर में गंदगी फेंकने से बढ़ता जा रहा प्रदूषण, सफाई कराई जाए…

राजनांदगांव | शहर के प्रमुख जलाशयों में शामिल बूढ़ा सागर में लगातार कचरा और गंदगी…

26 minutes ago