​छतरपुर में देर रात डिप्टी रेंजर रवि खरे को अवैध वन कटाई मामले में निलंबित किया

​छतरपुर

​छतरपुर में शुक्रवार देर रात वन विभाग के डिप्टी रेंजर रवि खरे को अवैध वन कटाई मामले में शामिल होने के चलते निलंबित किया गया है। शुक्रवार दोपहर काे उनका एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था.

इसके बाद रात काे बीट गंगवाहा क्र. पी-648 में एक ट्रैक्टर ट्राली में अवैध सागौन की लकड़ी जब्त की गई। इसके बाद वन मंडल अधिकारी सर्वेश सानवानी ने डिप्टी रेंजर पर वन विभाग की छवि खराब करने और वन कटाई में शामिल होने के चलते तत्काल कार्रवाई की।

निलंबन अवधि में मुख्यालय भेजा

उन पर सिविल सेवा आचरण अधिनियम 1956 के नियम 3 का उल्लंघन करने के लिए मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण और अपील नियम 1966 के नियम 9 (क) के तहत निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें मुख्यालय वन परिक्षेत्र बक्सवाहा भेजा गया है।

यह था मामला

बसारी रेंज में गुरुवार रात तीन बजे वन विभाग की टीम ने लगभग दो लाख रुपए की सागौन की लकड़ी को ट्रैक्टर सहित जब्त किया। आरोप लगा था कि, वहां विभाग के डिप्टी रेंजर रवि खरे की शह पर लंबे समय से सागौन लकड़ी की तस्करी चल रही थी।

इसके कुछ ऑडियो भी शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इन वायरल ऑडियो में डिप्टी रेंजर रवि खरे पेड़ों की कटाई अपनी जिम्मेदारी पर रात के अंधेरे में करने को कह रहे थे। साथ ही ऑडियो में वह पैसों के लेन-देन की भी बात करते सुनाई दे रहे थे। इसके बाद डिप्टी रेंजर रवि खरे को निलंबित किया गया।

वायरल ऑडियो में हुई बातचीत…

    लकड़ी तस्कर- साहब काम शुरू करवा दूं?
    डिप्टी रेंजर रवि खरे – सुबह तक नहीं करना, रात में ही कर लो
    तस्कर -सुबह नहीं होगी। मशीन लिए हैं, वो लोग रात में ही कटवा देंगे।
    डिप्टी रेंजर -वो लोग आ गए क्या?
    तस्कर – नहीं वो लोग नहीं आए हैं। हम ने मना कर दिया, क्योंकि गांव में 13वीं का कार्यक्रम चल रहा है और आवाज आएगी। इसलिए 11 बजे के लगभग शुरू करेंगे।
    तस्कर – गांव वाले आएंगे तो हम क्या कहेंगे?
    डिप्टी रेंजर- कोई दिक्कत नहीं है। गांव वाले आए तो बोल देना साहब से बात हो गई थी और हमारे विभाग का कोई नहीं आएगा और पैसे जमा हो गए या नहीं?
    तस्कर – पहले हम पैसा जमा करवा लेंगे। उसके बाद ही उन लोगों को हम काम शुरू करने देंगे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

CG : मधुमक्खियों का कहर: सास की मौत, दामाद जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा …

CG : मधुमक्खियों का कहर: सास की मौत, दामाद जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा …

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आया है, जहां सास और…

33 minutes ago
CG : ट्रैक्टर की टक्कर से महिला ने जान गंवाई …

CG : ट्रैक्टर की टक्कर से महिला ने जान गंवाई …

बिलासपुर। सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाली 55 वर्षीय मीना बाई केंवट के आश्रितों को…

47 minutes ago
CG : क्रेटा कार की तलाशी लेने पर गांजा बरामद, दुर्ग-कुम्हारी में दो तस्कर गिरफ्तार …

CG : क्रेटा कार की तलाशी लेने पर गांजा बरामद, दुर्ग-कुम्हारी में दो तस्कर गिरफ्तार …

दुर्ग। पुलिस ने कुम्हारी ओवरब्रिज के नीचे वाहन चेकिंग के दौरान क्रेटा कार से 14.5…

53 minutes ago
छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन का बड़ा फैसला, जल्द आएगा IPO; स्टॉक मार्केट में उतरेगी पहली सरकारी कंपनी

छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन का बड़ा फैसला, जल्द आएगा IPO; स्टॉक मार्केट में उतरेगी पहली सरकारी कंपनी

रायपुर. छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी (CSPTCL) जल्द अपने आईपीओ (Initial Public Offering) लाने की तैयारी…

58 minutes ago
CG : प्रार्थना सभा में खून-खराबा, बवाल होने से कई ग्रामीण घायल …

CG : प्रार्थना सभा में खून-खराबा, बवाल होने से कई ग्रामीण घायल …

सुकमा। जिले के साडरापाल गांव में प्रार्थना सभा के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प…

1 hour ago