मई में होने वाले पर्चों का शेड्यूल बदलेगा देवी अहिल्या विश्वविद्यालय

इंदौर.
लोकसभा चुनाव के चलते देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा प्रभावित होगी। विश्वविद्यालय को बीए-बीएससी अंतिम वर्ष की परीक्षा में फेरबदल करना पड़ सकता है, क्योंकि मतदान के बीच परीक्षा करवाना थोड़ा मुश्किल है। मई में होने वाले इन पाठ्यक्रमों के पर्चों को आगे बढ़ाने पर विचार हो रहा है।

सोमवार को परीक्षा व गोपनीय विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। अधिकारियों का तर्क है कि अप्रैल और मई के बीच विभिन्न चरणों में मतदान होगा। इस दौरान निर्वाचन कार्य में सरकारी कालेज व विश्वविद्यालयों के अधिकारियों व शिक्षकों की ड्यूटी लगेगी। साथ ही सरकारी व निजी कालेजों में मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। ऐसे में परीक्षाएं प्रभावित होंगी। 5 मार्च से बीए, बीकाम, बीएससी, बीबीए, बीसीए सहित अन्य स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा शुरू हो चुकी है। सीयूईटी के कारण 10 से 30 मार्च के बीच परीक्षाएं रोकी गई हैं।

45 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे परीक्षा में
1 अप्रैल से इन पाठ्यक्रम की मुख्य विषयों के प्रश्नपत्र होंगे। बीबीए-बीसीए, बीकाम, बीजेएमसी, बीएचएमएसी की परीक्षाएं अप्रैल अंतिम सप्ताह में खत्म होगी। बीए, बीएससी की परीक्षाएं 2 जून तक चलेगी। मगर इस बीच मतदान होना है। ऐसे में सरकारी कालेजों को मतदान केंद्र व स्ट्रांग रूम बनाए जाएंगे। साथ ही शिक्षकों को भी निर्वाचन कार्य करना होंगे। इसके चलते मई में बीए-बीएससी के पर्चे करवाने में थोड़ी परेशानी आएगी। इन पाठ्यक्रम में 45 हजार छात्र-छात्राएं होंगे।

सोमवार को होने वाली बैठक में लेंगे निर्णय
परीक्षा नियंत्रक डा. अशेष तिवारी ने बताया कि सिर्फ बीए-बीएससी में अधिक विषय रहते हैं। इनकी परीक्षाएं जून तक चलेगी, जिसमें मई में होने वाले विषयों के पर्चों को आगे बढ़ाना पड़ सकता है। इसके लिए परीक्षा शेड्यूल में संशोधन किया जाएगा। इस संबंध में सोमवार को बैठक में निर्णय लिया जाएगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : रायपुर पुलिस ने शुरू किया ई-मालखाना 2.0 …

CG : रायपुर पुलिस ने शुरू किया ई-मालखाना 2.0 …

रायपुर: पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने जब्त संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की…

40 seconds ago
राजनांदगांव : जंतर-मंतर में छात्रों पर हुई कार्रवाई का किया विरोध…

राजनांदगांव : जंतर-मंतर में छात्रों पर हुई कार्रवाई का किया विरोध…

अंबागढ़ चौकी| दिल्ली के जंतर मंतर में अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत छात्रों पर हुई…

3 minutes ago
राजनांदगांव : चौक व गौठान के पास नाली निर्माण अधूरा छोड़ा, हादसे होने की आशंका…

राजनांदगांव : चौक व गौठान के पास नाली निर्माण अधूरा छोड़ा, हादसे होने की आशंका…

राजनांदगांव , जनपद पंचायत राजनांदगांव के अंतर्गत ग्राम पंचायत महरूम खुर्द में बड़ी लापरवाही सामने…

6 minutes ago
राजनांदगांव : दो मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, 7 बाइक जब्त…

राजनांदगांव : दो मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, 7 बाइक जब्त…

राजनांदगांव| कोतवाली पुलिस ने दो शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे…

12 minutes ago
राजनांदगांव : जिला साहू संघ के ईश्वर संयोजक नियुक्त हुए…

राजनांदगांव : जिला साहू संघ के ईश्वर संयोजक नियुक्त हुए…

राजनांदगांव , जिला साहू संघ ने संगठन की गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों के प्रभावी प्रचार-प्रसार…

15 minutes ago
भोपाल में स्कूल बसों पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, 600 से ज्यादा बसों की जांच में 40 पर कार्रवाई

भोपाल में स्कूल बसों पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, 600 से ज्यादा बसों की जांच में 40 पर कार्रवाई

भोपाल  राजधानी में स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों में ओवरलोडिंग और लापरवाही की…

26 minutes ago