अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों का मध्य प्रदेश सरकार ने चार प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया

भोपाल.
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के अधिकारियों-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ाने के साथ ही अखिल भारतीय सेवा (आइएएस, आइपीएस और आइएफएस) के अधिकारियों का महंगाई भत्ता भी चार प्रतिशत और बढ़ा दिया है। अब इन्हें एक जनवरी 2024 से 46 के स्थान पर 50 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। जबकि, राज्य के कर्मचारियों को अभी जनवरी से हुई वृद्धि नहीं दी गई है। इन्हें मार्च के वेतन से 46 प्रतिशत की दर से ही भत्ता दिया जाएगा।

मध्य प्रदेश में अभी तक अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों और राज्य के अधिकारी-कर्मचारी का महंगाई भत्ता एक साथ बढ़ाया जाता था। मोहन सरकार ने इसमें परिवर्तन कर दिया है। 17 जनवरी 2024 को एक जुलाई 2023 से महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ाकर 46 प्रतिशत कर दिया। जबकि, राज्य के कर्मचारियों का यह लाभ 15 मार्च 2024 को देने का निर्णय लिया।

सामान्य प्रशासन विभाग ने लोकसभा चुनाव की घोषणा के पहले 15 मार्च को आइएएस, आइपीएस और आइएफएस का महंगाई भत्ता एक जनवरी 2024 से 46 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया है। जनवरी और फरवरी के एरियर का भुगतान मार्च का वेतन देने के बाद किया जाएगा।

निगम, मंडल और उपक्रमों के कर्मचारियों को भी बढ़ाया भत्ता
निगम, मंडल, उपक्रम और अनुदान प्राप्त संस्थानों से शासन में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी सरकार ने बढ़ा दिया है। जिन कर्मचारियों को चौथा वेतनमान मिल रहा है, उन्हें 40 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,345 और पांचवां वेतनमान प्राप्त कर्मचारियों को 11 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 291 की दर से महंगाई भत्ता एक जुलाई 2023 से मिलेगा, जिसका भुगतान मार्च के वेतन में जुड़कर होगा। एरियर की राशि का भुगतान जुलाई, अगस्त और सितंबर 2024 में होगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

भोपाल  स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…

10 hours ago
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

​रायपुर गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि…

10 hours ago
गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

भोपाल  उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय…

10 hours ago
भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…

10 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…

10 hours ago
सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…

10 hours ago