मुख्य सचिव वीरा राणा को बदलने की चर्चा हुई तेज, जानें किन अफसरों को मिल सकती है कमान

भोपाल

मध्यप्रदेश की मौजूदा मुख्य सचिव वीरा राणा को बदले जाने की चर्चाएं प्रशासनिक गलियारों में शुरू हो गई हैं. उनका कार्यकाल सितंबर महीने में पूरा हो रहा है. मौजूदा वक्त में भी वे 6 महीने के अतिरिक्त कार्यकाल को निभा रही हैं. लेकिन अब सितंबर महीने से पहले ही उनके स्थान पर किसी नए मुख्य सचिव की नियुक्ति करने का विचार मध्यप्रदेश सरकार कर रही है.

    जब डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे, उससे कुछ वक्त पहले ही वीरा राणा को मध्यप्रदेश का मुख्य सचिव बनाया गया था. उनसे पहले इकबाल सिंह बैस मध्यप्रदेश में मुख्य सचिव थे और वे पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की पहली पसंद थे, जिसकी वजह से उनके रिटायरमेंट के बाद भी उनका कार्यकाल दो बार 6-6 महीने के लिए बढ़ाया गया था. लेकिन मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनते ही इकबाल सिंह बैस को सेवानिवृत्ति दे दी गई और वीरा राणा को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था.

लेकिन वीरा राणा का कार्यकाल भी मार्च 2024 में पूरा हो गया था. उनको सेवानिवृत्ति दी जानी थी लेकिन सीएम मोहन यादव ने उनका कार्यकाल 6 महीने के लिए बढ़ा दिया और सितंबर 2024 तक उनको एक्सटेंशन मिल गया. लेकिन अब लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार ने तय कर लिया है कि उनके एक्सटेंशन का पीरियड पूरा होने से पहले ही नए मुख्य सचिव की नियुक्ति कर दी जाए.
इन तीन सीनियर आईएएस के नाम की चर्चा तेज

-पहला नाम है मोहम्मद सुलेमान. मोहम्मद सुलेमान शिवराज सरकार में लंबे समय तक उद्योग विभाग के पीएस, एसीएस रह चुके हैं. मोहम्मद सुलेमान मध्यप्रदेश के सबसे ताकतवर नौकरशाहों में गिने जाते हैं. शिवराज सिंह चौहान की टीम में वे सबसे पावरफुल ब्यूरोक्रेट्स में से एक हुआ करते थे.

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

ग्वालियर की धरोहर को मिलेगी वैश्विक पहचान, 10 जुलाई को एक्शन प्लान पर होगा मंथन

ग्वालियर की धरोहर को मिलेगी वैश्विक पहचान, 10 जुलाई को एक्शन प्लान पर होगा मंथन

ग्वालियर मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा ग्वालियर किले और राज्य पुरातत्व संरक्षित स्मारकों के संरक्षण के…

16 minutes ago
2053 तक स्वच्छ रहेगी बेतवा नदी, 30 साल का मास्टर प्लान तैयार; पहले रुकेंगे नाले, फिर पहुंचेगा साफ पानी

2053 तक स्वच्छ रहेगी बेतवा नदी, 30 साल का मास्टर प्लान तैयार; पहले रुकेंगे नाले, फिर पहुंचेगा साफ पानी

भोपाल  बेतवा नदी पुनर्जीवन परियोजना को दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ तैयार किया जा रहा है।…

23 minutes ago
उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

​रायपुर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की गतिविधियों को और अधिक सुचारू, प्रभावी और…

57 minutes ago
रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

10 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

10 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

10 hours ago