100 रुपये के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद, पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी

भोपाल

 शहर के पिपलानी इलाके में स्थित सतनामी नगर में सौ रुपये के लेनदेन को लेकर 22 वर्षीय रोहित जोगी पर पेट्रोल उड़ेलकर एक कबाड़ी ने आग लगा दी। आग की वजह से युवक का 30 प्रतिशत शरीर झुलस गया। उसे एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार शाम की है। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गया। पिपलानी पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर फरार आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

पिपलानी पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय रोहित जोगी करीब दस वर्षों से बीमा अस्पताल के पास सुंदर नगर निवासी 45 वर्षीय गुड्डू खान की कबाड़ की दुकान में काम करता हे। पिछले महीने रोहित ने गुड्डू की दुकान पर काम किया था और उसी के 100 रुपये लेने वह सोमवार गुड्डू के पास गया था। रुपयों के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई।

आसपास के लोगों ने बुझाई आग
विवाद बढ़ने पर गुस्साए गुड्डू ने दुकान में बोतल में रखा पेट्रोल युवक के शरीर पर उड़ेलकर आग दी। आसपास के लोगों ने किसी तरह से रोहित के शरीर में लगी आग बुझाई। बाद में उसे एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद से आरोपित गुड्डू खान फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

आग लगाए जाने के बाद रोहित जोगी तड़पकर चिल्लाता रहा। पुलिस ने गुड्डू के घर और अन्य ठिकानों पर पहुंचकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी हो सकती है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: fire

Recent Posts

CG : BSP में एक करोड़ की चोरी, 250 टन लोहा पार …

CG : BSP में एक करोड़ की चोरी, 250 टन लोहा पार …

भिलाई। दुर्ग जिले में स्थित भिलाई स्टील प्लांट से 250 टन लोहे की चोरी हुई…

2 minutes ago
CG : अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, कन्हर और पांगन नदी किनारे 2 पोकलेन मशीन जब्त …

CG : अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, कन्हर और पांगन नदी किनारे 2 पोकलेन मशीन जब्त …

बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने एक…

10 minutes ago
गरीबों को बड़ी राहत! CM साय ने सार्थक PDS फेज-2 फैसले का किया स्वागत, खाद्य सुरक्षा होगी मजबूत

गरीबों को बड़ी राहत! CM साय ने सार्थक PDS फेज-2 फैसले का किया स्वागत, खाद्य सुरक्षा होगी मजबूत

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा सार्थक-पीडीएस…

15 minutes ago
CG : ईद-उल-अजहा पर राष्ट्रपति मुर्मु और PM मोदी ने देशवासियों को बधाई दी …

CG : ईद-उल-अजहा पर राष्ट्रपति मुर्मु और PM मोदी ने देशवासियों को बधाई दी …

रायपुर/दिल्ली। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों…

32 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन और ज्यादा गर्मी पड़ने का अलर्ट …

CG : छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन और ज्यादा गर्मी पड़ने का अलर्ट …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन गर्मी और झुलसाने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक,…

37 minutes ago
राजनांदगांव : भीषण गर्मी : मेडिकल कॉलेज के बाद जिला अस्पताल में मंगाया बाथ टब…

राजनांदगांव : भीषण गर्मी : मेडिकल कॉलेज के बाद जिला अस्पताल में मंगाया बाथ टब…

राजनांदगांव , मेडिकल कॉलेज के बाद जिला अस्पताल में बॉथ टब मंगाया गया है। इसे…

41 minutes ago