प्रदेश में कक्षा 5 एवं 8 की वार्षिक परीक्षा की अंकसूची का वितरण

भोपाल

राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा प्रदेश में परीक्षा सत्र 2023-24 के कक्षा 5वीं एवं 8वीं की बोर्ड पैटर्न की परीक्षा अंकसूची का वितरण शालाओं के माध्यम से किया गया है। इस वर्ष 25 लाख 54 हजार से अधिक विद्यार्थियों को अंकसूची का वितरण किया गया है।

राज्य शिक्षा केन्द्र ने कक्षा 5 एवं 8 के परीक्षा परिणाम देखने के लिये 23 अप्रैल 2024 को परीक्षा पोर्टल पर छात्रवार सुविधा प्रदान की थी। इस वर्ष छात्रवार अंकसूचियों का मुद्रण मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के माध्यम से कराया गया था। कक्षा 5 में 13 लाख 11 हजार 21 और कक्षा 8 में 12 लाख 42 हजार 992 अंकसूचियों का मुद्रण कराया गया। जिले में अंकसूची का वितरण बीआरसीसी के माध्यम से शालावार कराया गया।

मान्यता प्राप्त अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त शालाओं एवं मदरसों के पंजीकृत छात्रों के मान से छात्रवार परीक्षा शुल्क का भुगतान कक्षा 5 के लिये 50 रूपये प्रति छात्र और कक्षा 8 के लिये 100 रूपये प्रति छात्र निर्धारित किया गया था। छात्रवार अंकसूचियों के वितरण से पूर्व परीक्षा शुल्क जमा कराने की सुविधा परीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है। ऐसी अंकसूची जिनमें त्रुटि है, उनमें सुधार के लिये शाला के प्राचार्य से संपर्क किया जा सकता है। इसके साथ ही बीआरसीसी और विकासखंड शिक्षा अधिकारी से भी इस संबंध में संपर्क किया जा सकता है। स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा 5 एवं कक्षा 8 बोर्ड पैटर्न परीक्षा की अंकसूची के वितरण व्यवस्था के संबंध में जिला परियोजना समन्वय को निर्देश दिये हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

पेंच टाइगर रिजर्व में पेंच एडवांस वार्निंग सिस्टम से होगी वन्यजीव संरक्षण की निगरानी

पेंच टाइगर रिजर्व में पेंच एडवांस वार्निंग सिस्टम से होगी वन्यजीव संरक्षण की निगरानी

भोपाल पेंच टाइगर रिजर्व में वन्यजीव संरक्षण और निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाने के…

33 minutes ago
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा है अधोसंरचात्मक विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा है अधोसंरचात्मक विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में विकसित हो रहे आधुनिक अधोसंरचना नेटवर्क…

38 minutes ago
उमरिया के पाली क्षेत्र के तिवनी गांव में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 की मौत

उमरिया के पाली क्षेत्र के तिवनी गांव में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 की मौत

उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तिवनी गांव के पास शुक्रवार शाम एक दर्दनाक…

38 minutes ago
मंत्री सारंग ने किया निर्माणाधीन 10 लेन करोंद बायपास प्रोजेक्ट का निरीक्षण

मंत्री सारंग ने किया निर्माणाधीन 10 लेन करोंद बायपास प्रोजेक्ट का निरीक्षण

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को निर्माणाधीन 10…

43 minutes ago
भारत को अक्षय ऊर्जा की वैश्विक महाशक्ति बना रही पीएम सूर्य घर योजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत को अक्षय ऊर्जा की वैश्विक महाशक्ति बना रही पीएम सूर्य घर योजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व…

52 minutes ago
परियोजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए अंतर्विभागीय समन्वय और टीम भावना सर्वोपरि: सिंह

परियोजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए अंतर्विभागीय समन्वय और टीम भावना सर्वोपरि: सिंह

भोपाल नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी (एमपीयूडीसी) की समीक्षा…

58 minutes ago