संभाग स्तरीय रीजनल कॉन्क्लेव निरंतर होंगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

संभाग स्तरीय रीजनल कॉन्क्लेव निरंतर होंगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

औद्योगिकीकरण की दिशा में हम लगातार काम कर रहे हैं, संभागों में जाकर निवेश को लेकर रीजनल कॉन्क्लेव कर रहे हैं- CM यादव

देश और विदेश के उद्योगपति निवेश के उद्देश्य से लगातार आ रहे हैं मध्यप्रदेश

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि औद्योगिकीकरण की दिशा में हम लगातार काम कर रहे हैं, संभागों में जाकर निवेश को लेकर रीजनल कॉन्क्लेव कर रहे हैं, जिसका प्रतिसाद बहुत अच्छा मिल रहा है। रीजनल कॉन्क्लेव प्रदेश में निरंतर होंगी। रोजगार की दृष्टि से निवेशकों से उत्साहजनक परिणाम मिल रहे हैं। संभागों में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव को एक तरह से विकास के यज्ञ के रूप देखा जा रहा है। लगातार कई देशों के निवेशक और देश के उद्योगपति बड़े पैमाने पर निवेश के उद्देश्य से आ रहे हैं।

पहले उज्जैन फिर जबलपुर में यह आयोजन सफल रहे। बुधवार 28 अगस्त को ग्वालियर में रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि ग्लोबल इंवेस्टर समिट फरवरी 2025 में भोपाल में होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि औद्योगीकरण की दिशा में हम लगातार काम कर रहे हैं, खासकर विभिन्न संभाग में जाकर निवेश को लेकर रीजनल कॉन्क्लेव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके बाद रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव सागर और रीवा में होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अचारपुरा में हमारी टीडब्लूई-ओबीटी उद्योग समूह और जर्मनी की कंपनी ने मिलकर आज एक नए इन्वेस्टमेंट की शुरुवात की है। यह लगभग 125 करोड़ रुपए का निवेश कर रही है। उन्होंने कहा कि आनंद की बात तो यह है कि वे जो प्रोडक्ट बना रहे हैं वह अभी तक देश में कहीं नहीं बनता है। बच्चों के डायपर के लिए लगने वाली सामग्री आमतौर पर चीन से ही आती थी, जो अब हमारे देश में बन रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि निवेशक कंपनी का कहना है कि हम जो निवेश कर रहे हैं इसको चार गुना तक आगे ले जाएंगे। इस कारखाने का विस्तार 1000 करोड़ रुपये तक का होगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों…

23 minutes ago
बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

रायपुर बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता…

38 minutes ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना राघौगढ़ क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

53 minutes ago
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

भोपाल  बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया अंतर्गत पनपथा बफर क्षेत्र के ग्राम खेरवा टोला में 24…

53 minutes ago
वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और…

55 minutes ago
भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल ऐशबाग में रहने वाले एक ऑटो इलेक्ट्रिक वर्कशाप संचालक साइबर ठगी का शिकार हो…

1 hour ago