जन्माष्टमी का पावन पर्व है उत्साह का पर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव करोंद में मटकी फोड़ कार्यक्रम में हुए शामिल
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जन्माष्टमी का पावन पर्व उत्साह का पर्व है। सौभाग्य की बात है कि इस वर्ष धूमधाम से जन्माष्टमी पूरे प्रदेश में मनाई गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव करोंद में आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम में शामिल हुए और "गोविंदा आला रे" भजन गाया। इस अवसर पर सांसद वी.डी. शर्मा, खेल एवं युवक कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, विधायक भगवानदास सबनानी तथा कृष्ण भक्त जन उपस्थित थे। कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव समिति, करोंद के अध्यक्ष सुमित पचौरी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया।
राजनांदगांव | आर्ट ऑफ गिविंग के 13वें स्थापना दिवस पर शहर में पर्यावरण संरक्षण का…
रायपुर. छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में 44-45 डिग्री वाली गर्मी और हीटवेव का कहर जारी…
राजनांदगांव , जिले में जनगणना का कार्य निर्धारित समय से सप्ताह भर पहले पूरा कर…
रायपुर. महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता में रायपुर नगर निगम के मेयर इन काउंसिल की…
राजनांदगांव | कन्हापुरी से जंगलेसर को जाने वाली सड़क पूरी तरह खराब हो चुकी है।…
बीजापुर. बीजापुर जिले के ईटपाल स्थित निजी तेंदूपत्ता गोदाम में लगी भीषण आग ने बड़ा…