बिलहरा में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में पहुंचे डा. मोहन यादव ने भाईदोज पर बहनों से अपनी कलाई पर धागा बंधवाया

सागर
बेटियों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहचान मामा के रूप में जगजाहिर है। कुछ इसी तरह का कदम मंगलवार को होली भाईदूज पर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने बढ़ाया है। सागर के सुरखी विस क्षेत्र के बिलहरा में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में पहुंचे डा. मोहन यादव ने भाईदोज पर बहनों से अपनी कलाई पर धागा बंधवाया। मुख्यमंत्री का एक हाथ धागों से भर गया तो उन्होंने दूसरे हाथ में भी स्नेह की डोर बंधवाई। यहां उपस्थित लोगों ने हम सबके भैया, मोहन भैया के नारे लगाए गए।

लाड़ली बहना योजना न तब बंद हुई न होगी
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बहनों के माध्यम से माथे पर लगने वाला तिलक और हाथ में बंधने वाला धागा हमारी शक्ति का आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वाले कहते थे कि लाड़ली बहना योजना केवल चुनाव तक रहेगी, बाद में बंद हो जाएगी। पैसे नहीं हैं, इतने पैसे कहां से लाओगो? हमने तब भी कहा था और आज भी कह रहे हैं कि झूठ बोलना भाजपा वालों की पहचान नहीं है। लाड़ली बहना योजना न तब बंद हुई, न आज बंद हुई, न अगले चुनाव तक बंद होगी। बहनों के लिए सभी योजनाएं जारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति जीओ और जीने दो की है। यह सभी को प्यार करना सिखाती है, इसीलिए दूसरे देश भी हमारी ओर देखते हैं।

मंच पर केवल मुख्यमंत्री व मंत्री, अन्य बड़े नेताओं को अलग बैठाया
बिलहरा में होली भाईदूज पर हुए नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के मंच पर महिलाओं के साथ केवल मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को स्थान दिया गया। इनके अलावा मंच पर केवल महिलाएं ही मौजूद रहीं। सागर और प्रदेशभर से आए अन्य नेताओं को मंच पर जगह नहीं दी गई थी। उनको अलग बैठाया गया था। कैबिनेट मंत्री राजपूत ने कहा कि भाईदूज का दिन केवल मुख्यमंत्री व उनकी बहनों के लिए है। मैं केवल इस क्षेत्र का विधायक होने के नाते मंच पर मौजूद हूं। वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि 2029 से 33 प्रतिशत महिलाओं को लोकसभा के चुनाव में टिकट दिया जाएगा, लेकिन सागर का यह सौभाग्य है कि इस बार भी यहां से महिला प्रत्याशी डा. लता वानखेड़े मैदान में हैं। उन्होंने मातृ शक्ति का वंदन कर अधिक से अधिक मतदान की बात कही।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

47 minutes ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

1 hour ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

1 hour ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

1 hour ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

1 hour ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

1 hour ago