MP में लगातार हो रही बारिश से सीधी और बालाघाट का पुल टूटा, अरुण यादव ने कहा पुल टूटने की प्रतियोगिता चल रही है

भोपाल

देश में अगर पुल टूटने की बात आती हो तो पहला नाम बिहार का है अब यही हाल एमपी का होते जा रहा है, यहां भी लगातार पूरे टूट रही इसको लेकर कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने सरकार पर हमला बोला है। लालबर्रा (बालाघाट) एवं कुसमी (सीधी) में पुल टूटने की जानकारी देते हुए उन्होंने बिहार से इसकी तुलना करते हुए कहा कि बिहार एवं मध्यप्रदेश में पुल टूटने की प्रतियोगिता चल रही है। 50 फीसदी कमीशन की पोल पहली बारिश में खुल गई है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में 10 दिन से लगातार बारिश हो रही है। तेज बारिश से सड़के भी उखड़ रहीं है।

50 फीसदी कमीशन के खेल
अरुण यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश में 50 फीसदी कमीशन के खेल की पोल पहली ही बारिश में खुल रही है। बैरसिया में एक हफ्ते में सड़क हाथ से उखड़ने लगी थी, तो बालाघाट के लालबर्रा क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल बह गया और वहीं सीधी जिले के कुसमी क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से बना पुल (अप्रोच रोड़) 4 महीने में बह गया है।

बैरसिया के सड़क कभी उठाया था मामला
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव ने इससे पहले राजधानी भोपाल के बैरसिया इलाके में करोड़ों की लागत से बनी सड़क को लेकर बीजेपी पर तंज कसा था। उन्होंने सोशल साइड एक्स पर पोस्ट कर लिखा था कि मप्र में सड़कों के हालात । यह मामला राजधानी से सटे बैरसिया तहसील का है जहां सड़क एक हफ्ते में ही उखड़ने लगी है । क्या यह मोदी जी के विकास की गारंटी है, जो 1 हफ्ते में ही सड़कें टूटने लगी है ? क्या यही वाशिंगटन से अच्छी सड़कें है ?  अरुण यादव मोहन सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जब भी उन्हें मौका मिलता है बे सोशल मीडिया के माध्यम मुद्दा उठाते हैं।

सरकार से ग्रीष्मकालीन मूंग की उपार्जन कार्य बढ़ाने की मांग
अरुण यादव ने कहा है कि प्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी चल रही है, मगर अभी भी प्रदेशभर के लाखों किसानों की तुलाई नहीं हो पाई है, पंजीयन पोर्टल बंद होने की वजह से सिर्फ नर्मदापुरम (होशंगाबाद) जिले में ही सरकारी आंकड़ों के हिसाब 18 हज़ार से ज्यादा किसानों का पंजीयन नहीं हो पाया है, कल केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह के दवाब की वजह से सिर्फ सीहोर जिले के लिए पंजीयन पोर्टल खोला गया था, क्या सिर्फ शिवराज सिंह के गृह जिले सीहोर में ही मूंग उत्पादक किसान है ? बाकी प्रदेश के मूंग उत्पादक किसान कहाँ जाए ? मेरी मप्र सरकार से मांग है कि तीन दिन के लिए मूंग खरीदी का पोर्टल खोला जाए जिससे किसान अपना स्लॉट बुक कर सके साथ ही एक हफ्ते के लिए तुलाई बढ़ाई जाए जिससे प्रदेश के मूंग उत्पादक किसान अपनी मूंग समर्थन मूल्य पर बेंच सकें ।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

अपनापन’ केवल पुस्तक नहीं, बल्कि संगठन, समर्पण, संघर्ष और नेतृत्व की कार्यशैली को समझने का दस्तावेज है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अपनापन’ केवल पुस्तक नहीं, बल्कि संगठन, समर्पण, संघर्ष और नेतृत्व की कार्यशैली को समझने का दस्तावेज है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के साथ कार्य करने…

30 minutes ago
सिंहस्थ-2028 की तैयारी तेज: ओंकारेश्वर में शासकीय जमीन पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई

सिंहस्थ-2028 की तैयारी तेज: ओंकारेश्वर में शासकीय जमीन पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई

खंडवा आगामी सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में जिला प्रशासन ने…

30 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, कई बड़े फैसलों की उम्मीद

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, कई बड़े फैसलों की उम्मीद

रायपुर  मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित…

45 minutes ago
नौतपा का कहर: खजुराहो में पारा 46.4°C के पार, MP के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

नौतपा का कहर: खजुराहो में पारा 46.4°C के पार, MP के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

भोपाल  प्रदेश में नौतपा के दूसरे दिन भीषण और झुलसाने वाली गर्मी से आम जनजीवन…

45 minutes ago
PM मोदी के 12 साल पूरे होने पर CM साय ने दी बधाई, विकास को बताया नई रफ्तार

PM मोदी के 12 साल पूरे होने पर CM साय ने दी बधाई, विकास को बताया नई रफ्तार

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘प्रधान सेवक’ के रूप में राष्ट्रसेवा,…

50 minutes ago
ई-साइकिलों के प्रयोग से महिला कर्मयोगियों को मिलेगी शक्ति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ई-साइकिलों के प्रयोग से महिला कर्मयोगियों को मिलेगी शक्ति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में…

60 minutes ago