राहुल गांधी के जाति के मामले में एमपी में सियासत गरमा, अनुराग ठाकुर को पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने जवाब दिया

भोपाल

पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा  लोकसभा में राहुल गांधी की जाति का मुद्दा उठाए जाने के बाद मध्य प्रदेश में भी सियासत गरमा गई है। इस मामले को लेकर कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर हो गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी पलटवार करते हुए अनुराग ठाकुर को जवाब दिया है।  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा भारतीय जनता पार्टी उन राहुल गांधी जी की जाति जानना चाहती हैं। जिनके परिवार का देश की आज़ादी की जंग में योगदान रहा और अपनी उम्र तक खपा दी, जिनकी दादी और पिता ने इस देश के लिए शहादत दी।

पटवारी ने बताया क्यों करना चाहते हैं जातिगत जनगणना
पटवारी ने कहा कि हमारी पार्टी जातिगत जनगणना करना चाहती है,ताकि जिस जाति की जितनी हिस्सेदारी है उसको उतना अधिकार मिले। लेकिन बीजेपी के लोग लगातार जातिगत जनगणना का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कल अनुराग ठाकुर ने सदन में जो बयान दिया, उससे साफ है कि बीजेपी के लोग जातिगत जनगणना नहीं चाहते हैं और यही भाजपा की सोच है। मैं अनुराग ठाकुर को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने भाजपा की सोच को देश के सामने रखा है। बीजेपी के लोग कुछ भी कहें लेकिन राहुल गांधी समाज के विभिन्न तबकों की आवाज लगातार उठाते रहेंगे।

नेता प्रतिपक्ष ने बोले- हां, मैं भारतीय हूं और आदिवासी हूं
मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार मैं अपने सोशल साइड में लिखा कि हाँ, मैं भारतीय हूँ और आदिवासी हूँ, लेकिन मुझे नहीं पता कि हम कितने हैं, ये प्रश्न देश के हर समाज का है लेकिन #BJP जाति जनगणना से बचकर भागना क्यों चाहती है, जनता को इसका कारण तो बताए  प्रत्येक समाज और वर्ग को ये जानने का पूरा हक है कि देश की 140 करोड़ आबादी में उनकी हिस्सेदारी कितनी है!  यह इसलिए भी जरूरी है कि इस आंकड़े से ही सामाजिक व्यवस्थाओं के लिए संसाधन जुटाए जा सकते हैं!  लेकिन, BJP  की मंशा कुछ और ही है। वो हर मामले में राजनीति करने का बहाना ढूंढती रहती है , जो अनुराग ठाकुर जी के सवालों में देखा जा सकता है कांग्रेस जाति जनगणना के पक्ष में है, क्योंकि समाज के हर वर्ग को उसकी जनसंख्या का आंकड़ा पता होना चाहिए! यह विषय जाती का नहीं, अधिकार का है

यह है पूरा मामला
जानकारी के लिए बता दें कि मंगलवार को लोकसभा में बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने सदन में राहुल गांधी की  जाति पूछ ली। उन्होंने कहा जिसकी जाति का पता नहीं, वो गणना की बात करता है। इस टिप्पणी के बाद कांग्रेस अनुराग ठाकुर पर हमलावर हो गई है। जहां केंद्र में कांग्रेस नेता लगातार भाजपा पर हमलावर है वही मध्य प्रदेश में भी राहुल गांधी पर की गई इस टिप्पणी को लेकर नेता मुखर हो गए हैं।

राहुल गांधी का काम जाति के नाम पर लड़ाना- विश्वास सारंग
इधर जीतू पटवारी के बयान पर कटाक्ष करते हुए मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि राहुल गांधी का काम ही जाति के नाम पर लड़ाना है..वह चुनाव में 100 सीटें भी नहीं जीत पाए और सदन की गरिमा तोड़ने में लगे हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

रायपुर  रायपुर मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक बीके चिंधालोरे ने बताया कि केरल में हर…

7 hours ago
वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

भोपाल  भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड का राज्य स्तरीय…

7 hours ago
त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

भोपाल  भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की दहेज हत्या के अपराध में आरोपी सास तथा…

7 hours ago
MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू

MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू

भोपाल भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट "इंटरनेशनल एयरपोर्ट" के रूप में जाना जाता है। पिछले…

7 hours ago
रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री…

7 hours ago
नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

दतिया   मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है।…

8 hours ago