दुर्ग में 4 साल की देरी से तैयार हुई यूनिवर्सिटी बिल्डिंग, अब लोकार्पण का इंतजार

दुर्ग.
तय तिथि से 4 साल विलंब से बने यूनिवर्सिटी भवन के लोकार्पण के लिए पिछले 2 साल से इंतजार हो रहा है। निर्माण एजेंसी लोक निर्माण विभाग द्वारा 30 सितंबर 2024 को भवन निर्माण पूर्ण किया गया। उसके बाद 9 जनवरी 2025 को लोक निर्माण विभाग द्वारा विश्वविद्यालय प्रबंधन को भवन सुपुर्दगी के लिए पत्र भेजा गया । सुपुर्दगी पत्र के डेढ़ साल बाद भी यह यूनिवर्सिटी अब तक अस्तित्व में नहीं आया है।

विश्वविद्यालय प्रबंधन की माने तो उन्हें पीडब्ल्यूडी विभाग से एनओसी का इंतजार है। एनओसी मिलते ही विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा उसे भेजा जाएगा। वहीं दूसरी ओर प्रबंधन द्वारा नए भवन में हेमचंद यादव की प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी में भी जुटा हुआ है। यह प्रतिमा 17 जुलाई के पहले भवन में स्थापित करने की बात कही जा रही है। बड़े लंबे इंतजार के बाद हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी का प्रशासनिक भवन का निर्माण पूरा किया गया है। पोटिया रोड पर भवन निर्माण के लिए 9.5 एकड़ जमीन पर इसे बनाया गया है। यह भवन निर्धारित तिथि से 4 साल विलंब में बना है। कई बार ड्राइंग डिजाइन में परिवर्तन किया गया, तो कभी तकनीकी समस्या आड़े आई।

हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी के भवन निर्माण की डेडलाइन गुजर जाने के 6 साल बाद अस्तित्व में आया है। निर्माण के अंतिम दौर में तीन लिफ्ट लगाई गई है। यह बता दें कि हेमचंद यादव विश्वविद्यालय को अस्तित्व में आए 11 साल हो चुके हैं। इस 11 साल की अवधि में विश्वविद्यालय का अपना कोई भवन नहीं है। इसके अलावा कई अन्य सुविधाएं भी भी मुहैया नहीं कराई गई है। हालांकि वर्तमान में संचालित प्रशासनिक भवन को हाउसिंग बोर्ड से लीज में लिया गया है। इस वजह से यूनिवर्सिटी का प्रशासनिक कामकाज बेहतर ढंग से संचालित हो पा रहा है।

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ संजय तिवारी का कहना है कि उन्हें यूनिवर्सिटी भवन के पूर्णता की एनओसी का इंतजार है। लोक निर्माण विभाग द्वारा एनओसी मिलते ही उसे उच्च शिक्षा विभाग को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि भवन के लोकार्पण की भी तैयारी चल रही है।

Admin

Recent Posts

खजुराहो एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, देश का सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट बना; सर्वे में भोपाल तीसरे स्थान पर

खजुराहो एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, देश का सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट बना; सर्वे में भोपाल तीसरे स्थान पर

खजुराहो  मध्य प्रदेश के खजुराहो हवाई अड्डे ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के वर्ष 2026…

1 hour ago
बिलासपुर में फाइनेंस कंपनी कर्मचारियों पर गंभीर आरोप, गर्भवती महिला की कार रोकी

बिलासपुर में फाइनेंस कंपनी कर्मचारियों पर गंभीर आरोप, गर्भवती महिला की कार रोकी

बिलासपुर. फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों की दबंगई का मामला सामने आया है. आरोप है कि…

2 hours ago
विरासत भी और विकास भी की भावना के साथ बन रहा खेड़ापति हनुमान लोक कॉरिडोर : मंत्री सारंग

विरासत भी और विकास भी की भावना के साथ बन रहा खेड़ापति हनुमान लोक कॉरिडोर : मंत्री सारंग

100 करोड़ की लागत से आकार ले रहा आस्था का भव्य धाम खेड़ापति हनुमान लोक…

2 hours ago
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग का सख्त एक्शन, अवैध रेत और गिट्टी परिवहन में 6 ट्रैक्टर जब्त

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग का सख्त एक्शन, अवैध रेत और गिट्टी परिवहन में 6 ट्रैक्टर जब्त

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग का सख्त एक्शन, अवैध रेत और गिट्टी परिवहन…

2 hours ago
CG के शिक्षकों को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, क्रमोन्नति वेतनमान पर रिट याचिकाएं खारिज

CG के शिक्षकों को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, क्रमोन्नति वेतनमान पर रिट याचिकाएं खारिज

बिलासपुर. क्रमोन्नति वेतनमान मामले में धमतरी जिले के 14 शिक्षकों को हाईकोर्ट से राहत नहीं…

3 hours ago
दतिया में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशासन सक्रिय

दतिया में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशासन सक्रिय

दतिया विधानसभा उप निर्वाचन-2026 दतिया में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशासन सक्रिय रैली,…

4 hours ago