कृषि कार्यों में शामिल हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

रायपुर

स्वयं ट्रैक्टर चलाकर धान रोपाई की तैयारियों का किया शुभारंभ

प्रदेश में मानसून की अच्छी वर्षा के साथ खेती-किसानी का कार्य गति पकड़ चुका है। इसी क्रम में दुर्ग शहर विधायक एवं प्रदेश के शिक्षा, ग्रामोद्योग तथा विधि-विधायी मंत्री  गजेन्द्र यादव शुक्रवार को अपने गृहग्राम अहिवारा के समीप स्थित माटरा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने किसानों के साथ खेत में उतरकर कृषि कार्यों में सहभागिता निभाई। मंत्री  यादव ने स्वयं ट्रैक्टर चलाकर धान रोपाई से पूर्व खेत की मताई की तथा लगभग दो एकड़ भूमि को रोपाई के लिए तैयार कराया। इस दौरान उन्होंने खेत का निरीक्षण कर खाद की उपलब्धता एवं खेती की तैयारियों की जानकारी ली तथा किसानों को समय पर निंदाई-गुड़ाई सहित आवश्यक कृषि कार्य करने की सलाह दी। इसके पश्चात उन्होंने धान रोपाई कार्य का शुभारंभ कराया।

खेती-किसानी हमारे जीवन का आधार
        
मंत्री  गजेन्द्र यादव ने कहा कि व्यक्ति चाहे किसी भी पद पर पहुंच जाए, उसे अपनी माटी, संस्कृति और मूल कार्य से जुड़ाव कभी नहीं छोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा, "मैं किसान परिवार से हूं। खेती-किसानी हमारे जीवन का आधार है। समय मिलने पर आज भी खेत में जाकर खेती के कार्यों में भाग लेता हूं।" उन्होंने कहा कि खेती केवल आजीविका का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है।

कृषि परंपरा और ग्रामीण संस्कृति के प्रति आत्मीय जुड़ाव
       
मंत्री बनने के बाद भी  यादव अपनी खेती की स्वयं देखरेख करते हैं तथा प्रतिवर्ष कृषि कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। उनका मानना है कि किसानों की मेहनत, चुनौतियों और आवश्यकताओं को समझने के लिए खेत से निरंतर जुड़े रहना आवश्यक है। किसान परिवार से होने के कारण वे किसानों की समस्याओं एवं जरूरतों को बेहतर ढंग से समझते हैं। खेत में किसानों के साथ उनकी सक्रिय सहभागिता छत्तीसगढ़ की माटी, कृषि परंपरा और ग्रामीण संस्कृति के प्रति उनके आत्मीय जुड़ाव का सशक्त उदाहरण है।

Admin

Recent Posts

CG : पहाड़ में किशोर की लाश मिली …

CG : पहाड़ में किशोर की लाश मिली …

सरगुजा। सरगुजा से हत्या का मामला सामने आया है. टिहरी इलाके में 15 साल के…

3 minutes ago
राजनांदगांव : फिल्टर प्लांट की होगी सफाई 27 जुलाई को नहीं आएगा पानी …

राजनांदगांव : फिल्टर प्लांट की होगी सफाई 27 जुलाई को नहीं आएगा पानी …

राजनांदगांव l गंदे पानी की आ रही शिकायत को दूर करने नगर निगम मोहारा के…

25 minutes ago
राजनांदगांव : जिले में अब तक 385 मिमी बरसे बादल, बारिश थमी पर 3 सिस्टम मजबूत …

राजनांदगांव : जिले में अब तक 385 मिमी बरसे बादल, बारिश थमी पर 3 सिस्टम मजबूत …

राजनांदगांव| जिले में बारिश की झड़ी थम गई है। शुक्रवार सुबह हल्की बारिश ही दर्ज…

28 minutes ago
राजनांदगांव : शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने और जर्जर हो चुके स्कूलों को नया भवन देने की मांग …

राजनांदगांव : शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने और जर्जर हो चुके स्कूलों को नया भवन देने की मांग …

अंबागढ़ चौकी l नगर के खस्ताहाल शैक्षणिक संस्थाओं के जीर्णोद्धार के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष…

31 minutes ago
राजनांदगांव : पुतला चोरी: पूर्व विधायक ने दिखाया चप्पल भाजपा ​ने अभद्रता की थाने में की शिकायत …

राजनांदगांव : पुतला चोरी: पूर्व विधायक ने दिखाया चप्पल भाजपा ​ने अभद्रता की थाने में की शिकायत …

राजनांदगांव l छुरिया भाजपा मंडल ने खुज्जी की पूर्व विधायक छन्नी साहू पर अभद्र गाली…

33 minutes ago
जनकल्याण की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल रही सफल, लाखों प्रदेशवासियों को मिला लाभ

जनकल्याण की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल रही सफल, लाखों प्रदेशवासियों को मिला लाभ

जनकल्याण की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल रही सफल, लाखों प्रदेशवासियों को मिला…

40 minutes ago