चुनाव परिणाम: प्रियंका, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे की सभाओं का नहीं पड़ा असर

भोपाल
मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणामों ने कई बड़े नेताओं का कद बढ़ा दिया है तो कई को जनता ने महत्व नहीं दिया। वहीं, कांग्रेस ने बड़ी उम्मीद के साथ कई क्षेत्रों में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को चुनाव मैदान में उतारा। जनसभाएं और रोड शो भी ज्यादा प्रभाव नहीं डाल पाए।

राहुल गांधी
राहुल गांधी ने आठ जनसभाएं की। इसके बाद भी पार्टी को बड़ी हार झेलनी पड़ी। इसके पहले भारत जोड़ो यात्रा में भी वह प्रदेश में आए थे। भोपाल में उत्तर और मध्य विधानसभा सीट पर उन्होंने रोड शो किया था जहां पार्टी जीती, पर नरेला विधानसभा सीट हार गई।

प्रियंका गांधी वाड्रा
प्रियंका ने कुक्षी (धार), इंदौर, सांवेर (इंदौर), खातेगांव (देवास), चित्रकूट (सतना), रीवा, दतिया और सिहावल(सीधी) में प्रचार किया। इनमें दो सीटों को छोड़ बाकी में भाजपा जीती है। इसके पहले जबलपुर में भी उन्होंने बड़ी जनसभा की थी, पर प्रदेश में उनका जादू नहीं चला।

मल्लिकार्जुन खरगे
खरगे ने कटंगी (बालाघाट), शहपुरा (डिंडौरी), ग्वालियर, भोपाल मध्य, सेवढ़ा (दतिया), श्योपुर, बैरसिया (भोपाल) और भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने प्रचार किया। यह माना जा रहा था कि उनके प्रचार से अनुसूचित जाति (अजा) मतदाता कांग्रेस के पक्ष में आ जाएगा, पर ऐसा नहीं हुआ।

अखिलेश यादव
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दमोह, पिछोर (शिवपुरी), धौहनी (सीधी), पन्ना, छतरपुर, जतारा (टीकमगढ़) निवाड़ी, जौर (मुरैना), बोहरीबंद (कटनी)में जन सभाएं की। पार्टी को एक भी सीट इस चुनाव में नहीं मिली।

मायावती
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भी मुंगावली (अशोकनगर), निवाड़ी, बंडा (सागर)। सतना, रीवा, सेवढ़ा (दतिया), लहार (भिंड), मुरैना, पथरिया (दमोह) और बंडा (सागर) में जनसभाएं की। गोंगपा के साथ गठबंधन किया फिर भी पार्टी का अब तक सबसे लचर प्रदर्शन रहा।

अरविंद केजरीवाल
आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी प्रदेश की जनता ने नकार दिया है। सिंगरौली में आप से महापौर रानी अग्रवाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के साथ ही चुनाव लड़ाया। खुद विंध्य क्षेत्र की कुछ सीटों पर प्रचार किया पर एक भी सीट नहीं जिता पाए।

भगवंत सिंह मान
आम आदमी पार्टी से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी अपनी पार्टी के स्टार प्रचारक के रूप में कुछ विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार किया। रोड शो भी किया पर मतदाताओं पर कोई असर नहीं डाल पाए।

 

kgnews

Recent Posts

CG : अबूझमाड़ के कुरूसनार में गूंजा ‘मन की बात’ का 135वां संस्करण

CG : अबूझमाड़ के कुरूसनार में गूंजा ‘मन की बात’ का 135वां संस्करण

 मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्रामीणों के साथ सुना प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन रायपुर , महिला…

10 minutes ago
अब अधिकारियों को भी लगानी होगी ऑनलाइन हाजिरी, सरकारी स्कूलों में लागू हुआ नया नियम

अब अधिकारियों को भी लगानी होगी ऑनलाइन हाजिरी, सरकारी स्कूलों में लागू हुआ नया नियम

भोपाल. मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने उपस्थिति व्यवस्था को लेकर बड़ा निर्णय लिया है।…

23 minutes ago
CG : जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

CG : जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

प्रधानमंत्री की 'मन की बात' विकसित भारत के संकल्प को देती है नई ऊर्जा :…

28 minutes ago
दुर्ग में BSP कार्मिकों का सम्मान, 119 कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिले पुरस्कार

दुर्ग में BSP कार्मिकों का सम्मान, 119 कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिले पुरस्कार

भिलाई नगर. सेल – भिलाई इस्पात संयंत्र की ऐतिहासिक नेहरू अवार्ड योजना के अंतर्गत वर्ष…

1 hour ago