तैयारियां सही तरीके से और पूरी होंगी तभी शांतिपूर्ण, पारदर्शी तरीके से चुनाव हो सकेंगे : राजन

भोपाल

मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने कलेक्टरों से कहा है कि विधानसभा चुनाव करीब है, ऐसे में चुनाव संबंधी तैयारियों के लिए पुख्ता प्रशिक्षण जरुरी है। सभी कलेक्टर गंभीरता से प्रशिक्षण ले और चुनाव के दौरान की जाने वाली सभी प्रकार की तैयारियों को पुख्ता रखे। तैयारियां सही तरीके से और पूरी होंगी तभी शांतिपूर्ण, पारदर्शी तरीके से चुनाव हो सकेंगे।

प्रशासन अकादमी में आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने दीप प्रज्जवलित कर दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। इस प्रशिक्षण में सभी 52 जिलों से कलेक्टर आए हुए है। आज शुरु हुआ प्रशिक्षण कल भी जारी रहेगा। चुनाव आयोग  से आए डायरेक्टर इलेक्शन विनय कुमार पांडे ने कलेक्टरों को चुनाव संबंधी विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के लिए यहां चुुनाव आयोग से डायरेक्टर अशोक कुमार,चुनाव आयोग के राष्टÑीय स्तर के मास्टर ट्रेनर व्हायपी सिंह, देवदास दत्ता, शांतनु गौनस, गीता चौबे भी आए हुए है।

प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टरों को मतदान बढ़ाने के लिए किस प्रकार स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जाना चाहिए जिससे मतदाता मतदान के लिए घरों से बाहर निकले यह बताया गया। मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन किस तरह किया जाना है। वहां पानी, बिजली की उपलब्धता होना चाहिए। इंटननेट कनेक्टिविटी हो और मतदान केन्द्र तक पहुंचने के लिए सड़क होना चाहिए। मतदान केन्द्र पर कक्ष जर्जर और कच्चे भवन मे नहीं हो। बुजुर्ग, दिव्यांग और महिला मतदाताओं के लिए मतदान कक्षों के बाहर इंतजार करने के लिए प्रतीक्षा कक्ष का इंतजाम भी होना चाहिए। दिव्यांगों के लिए रैंप, व्हील चेयर और अन्य इंतजाम भी किए जाने चाहिए। सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध मतदान केन्द्रों पर किया जाना चाहिए। एमसीएमसी गतिविधियां किस तरह की जाना है यह भी कलेक्टरों को बताया गया।

इन बातों की दी ट्रेनिंग
वल्नरेब्लिटी मैपिंग किस तरह की जाना है। ई रोल मतदान से पहले तैयार हो जाए। इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनें कितनी लगना है। ये कहां से आना है। इनकी फर्स्ट लेवल चैकिंग की जाना है। इसके बाद इन्हें पर्याप्त सुरक्षा के साथ रखा जाना चाहिए। इनके संचालन के लिए अमले को प्रशिक्षण किस तरह दिया जाना है यह  भी बताया गया।  वीवीपैट का उपयोग किस तरह किया जाना है। ईवीएएम पर किस तरह वोटिंग कराना है। मतदाता के मतदान केन्द्र पर पहुंचने पर उससे किस तरह से गोपनीयता बनाते हुए मतदान कराना है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

रायसेन में आत्महत्याओं से दहशत, 10 दिन में 3 युवाओं ने फंदे पर झूलकर दी जान

रायसेन में आत्महत्याओं से दहशत, 10 दिन में 3 युवाओं ने फंदे पर झूलकर दी जान

सलामतपुर/रायसेन. जिले के सलामतपुर थाना क्षेत्र में महज 10 दिनों के भीतर दो युवतियों और…

36 minutes ago
सुपेबेड़ा की वर्षों पुरानी पानी की समस्या होगी दूर, CM साय ने एनीकट निर्माण के लिए दिए 7 करोड़

सुपेबेड़ा की वर्षों पुरानी पानी की समस्या होगी दूर, CM साय ने एनीकट निर्माण के लिए दिए 7 करोड़

गरियाबंद. किडनी पीड़ितों की वजह से चर्चित सुपेबेड़ा को आखिरकार साफ पानी नसीब होगा। सुशासन…

46 minutes ago
जबलपुर में युवक का अपहरण कर मांगी फिरौती, बहन का वीडियो बनाने से रोकने पर की बेरहमी से मारपीट

जबलपुर में युवक का अपहरण कर मांगी फिरौती, बहन का वीडियो बनाने से रोकने पर की बेरहमी से मारपीट

जबलपुर. खितौला थाना क्षेत्र में दोस्त की बहन का वीडियो बनाने का विरोध करना एक…

2 hours ago
नाबालिग से गैंगरेप मामले में सख्त कार्रवाई, सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित

नाबालिग से गैंगरेप मामले में सख्त कार्रवाई, सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित

धरसीवां. नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उठे राजनीतिक बवाल और लगातार बढ़ते…

3 hours ago
MP असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अभ्यर्थियों को राहत, हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद जल्द जारी होगा रिजल्ट

MP असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अभ्यर्थियों को राहत, हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद जल्द जारी होगा रिजल्ट

जबलपुर. कम्प्यूटर विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 का रिजल्ट जल्द आएगा। जबलपुर हाई कोर्ट…

3 hours ago
हमीदिया अस्पताल के बाहर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को कुचलने के बाद भड़की भीड़

हमीदिया अस्पताल के बाहर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को कुचलने के बाद भड़की भीड़

भोपाल. शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित हमीदिया अस्पताल परिसर में रविवार को एक तेज…

4 hours ago