PWD ने संविदा सब इंजीनियरों को दस दिन में ही हटाया, शर्ते पूरी नहीं कर पाए

भोपाल

लोक निर्माण विभाग ने संविदा उपयंत्री के 31 पदों के लिए विज्ञापन जारी कर आवेदन बुलाए थे। इनमें से चयनित तीन उपयंत्रियों की तो नियुक्ति भी कर दी गई लेकिन बाद में जब दस्तावेजों के परीक्षण में पाया गया कि ये संविदा शर्ते पूरी नहीं कर रहे है तो दस दिन के भीतर ही विभाग ने उनकी नियुक्तियां निरस्त कर दी है। वहीं पात्रता की शर्ते पूरी नहीं करने वाले 16 उम्मीदवार ज्वाइन करने ही नहीं पहुंचे।

सूत्रों के मुताबिक लोक निर्माण विभाग ने संविदा पर उपयंत्री सिविल के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किए थे। इनके चयन की प्रक्रिया पूरी होंने के बाद इन सभी को नियुक्ति दे दी गई। इन पदों के लिए यह शर्त रखी गई थी कि विज्ञापित पद के समान पद पर वे पहले से पांच साल से काम कर चुके हो। लेकिन बिना अनुभव के ही 19 उम्मीदवारों ने आवेदन कर दिए।

उनका चयन भी हो गया। बाद में जब पता चला कि पांच साल के अनुभव की शर्ते पूरी नहीं की गई है तो चयन के बाद भी ऐसे 16 उम्मीदवार ज्वाइन करने ही नहीं पहुंचे वहीं लोक निर्माण विभाग ने 11 जुलाई 2023 को आदेश जारी कर हरीश गौतम,मोनिका पवार, अंकित मौर्य  को उपयंत्री सिविल के पद पर संविदा नियुक्ति प्रदान करदी थी। बाद में जब इनके दस्व्तावेंजों की जांच की गई तो  इन सभी उम्मीदवारों  द्वारा संविदा शर्तो को पूरा न करने के कारण उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई है।

संविदा पर उपयंत्री सिविल के लिए पांच साल का उसी पद पर अनुभव अनिवार्य था। लेकिन कई उम्मीदवारों ने अनुभव नहीं होते हुए भी आवेदन कर दिया। ऐसे तीन उपयंत्रियों की जानकारी सामने आते ही उनकी नियुक्तियां निरस्त कर दी गई है।

अजीत कुमार चटर्जी, एसई एडमिनिस्ट

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

भोपाल  गुना जिले के थाना म्याना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई…

2 hours ago
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

रायपुर  संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं…

2 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रायपुर  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…

2 hours ago
राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में 36वीं…

2 hours ago
सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सहकारिता क्षेत्र प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था…

2 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

रायपुर.  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…

2 hours ago