पात्र मतदाताओं को वोट देने का पर्याप्त अवसर मिले : उप निर्चाचन आयुक्त शर्मा

भोपाल

 मध्यप्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर भोपाल आए चुनाव आयोग की टीम ने दूसरे दिन छह संभागों के कलेक्टर और एसपी के साथ चर्चा की। भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्चाचन आयुक्त धर्मेन्द्र शर्मा ने कलेक्टरों से कहा कि मतदाता सूची से जहां ज्यादा संख्या में एक साथ नाम हटाए जा रहे है वहां पहले परीक्षण किया जाए कि कोई गलती तो नहीं हुई। सभी पात्र मतदाताओं को वोट देने का पर्याप्त अवसर मिले इसका ध्यान रखते हुए ही मतदाता सूचियों को सुधारा जाए।

दूसरे दिन चुनाव आयोग का फोकस मतदाता सूचियों संक्षिप्त पुनरीक्षण में त्रुटिरहित मतदाता सूचियां तैयार करने पर रहा। दिव्यांग और अस्सी वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को उनके चाहे जाने पर डाक मतदान की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भी आयोग ने कलेक्टरों को निर्देशित किया।

कुशाभाऊ कन्वेंशन सेंटर में दूसरे दिन सबसे पहले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने संक्षिप्त उद्बोधन के साथ प्रदेश में विधानसभा चुनाव की अब तक की तैयारियों, मतदान केन्द्रोें की व्यवस्था, मतदाता सूचियों के अद्यतनीकरण और चुनाव के लिए तैयार ईवीएम, उनकी जांच, चुनावी अमले के  प्रशिक्षण और चुनाव के लिए पुलिस बल की आवश्यकताओं को लेकर जानकारी दी। आज इंदौर संभाग में चर्चा से बाकी रह गए धार जिले सहित ग्वालियर संभाग के ग्वालियर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, चंबल संभाग के मुरैना, भिंड श्योपुर, सागर संभाग के सागर, छतरपुर,निवाड़ी, दमोह, टीकमगढ़, पन्ना जिलों के कलेक्टरों से चर्चा की गई। दोपहर में जबलपुर संभाग के जबलपुर, बालाघाट, नरसिंहपुर, मंडला, सिवनी, कटनी, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, शहडोल संभाग के शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, रीवा संभाग के रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली जिलों के कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों से चर्चा की जाएगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : बलौदाबाजार में आवागमन ठप, पुल के बीच में कैप्सूल वाहन और ट्रेलर खराब …

CG : बलौदाबाजार में आवागमन ठप, पुल के बीच में कैप्सूल वाहन और ट्रेलर खराब …

बलौदाबाजार। जिले के गिधौरी स्थित शबरी पुल पर पिछले दो घंटे से लंबा जाम लगा…

20 minutes ago
CG : ग्रामीण के घर में लगी आग, नकदी कपड़े और घरेलू सामान जलकर खाक …

CG : ग्रामीण के घर में लगी आग, नकदी कपड़े और घरेलू सामान जलकर खाक …

सुकमा. जिले के जिरमपाल पंचायत के डब्बारास गांव में सोमवार शाम अग्नीकांड ने एक परिवार…

24 minutes ago
केन्द्रीय गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में ऐतिहासिक समझौता, महाराष्ट्र-गुजरात-राजस्थान-एमपी के बीच सुलझा सरदार सरोवर डैम का मुद्दा

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में ऐतिहासिक समझौता, महाराष्ट्र-गुजरात-राजस्थान-एमपी के बीच सुलझा सरदार सरोवर डैम का मुद्दा

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में ऐतिहासिक समझौता, महाराष्ट्र-गुजरात-राजस्थान-एमपी के बीच सुलझा सरदार सरोवर…

27 minutes ago
CG : साय कैबिनेट से आज नकटी गांव को लेकर आ सकते है बड़े फैसले …

CG : साय कैबिनेट से आज नकटी गांव को लेकर आ सकते है बड़े फैसले …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की बैठक आज शाम 4.00…

29 minutes ago
CG : बारिश ने लिया ब्रेक, मौसम पर अपडेट जानिए …

CG : बारिश ने लिया ब्रेक, मौसम पर अपडेट जानिए …

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बुधवार से फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. अधिकांश स्थानों पर…

33 minutes ago
CG : युवक ने मिर्गी से ग्रसित दोस्त की जान बचाई, बेसुध पड़ा था सड़क किनारे …

CG : युवक ने मिर्गी से ग्रसित दोस्त की जान बचाई, बेसुध पड़ा था सड़क किनारे …

धमतरी। जिला अस्पताल परिसर में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने हर किसी को…

48 minutes ago