राशन वितरण में अनियमितताओं को रोकने, मोबाइल नंबर होंगे अपडेट, मैसेज से पता चलेगा कितना राशन मिला

भोपाल

जिले में राशन वितरण में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद प्रशासन जिला प्रशासन अब एक्शन मोड में आ गया है। अब सभी हितग्राहियों के ई-केवायसी अपडेट करने के साथ ही परिवार के एक सदस्य का मोबाइल नंबर अपडेट किया जा रहा है। यह अभियान राजधानी में लगातार जारी है। खाद्य विभाग की टीमें इस संबंध में लगातार काम कर रही है और वे इसकी समीक्षा भी कर रही है।

गौरतलब है कि राशन वितरण में अनियमितताओं की लगातार शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने जांच के आदेश दिए थे। जांच में भोपाल में राशन वितरण में कई प्रकार का गड़बड़ियां उजागर हुई थी। पीडीएस संचालक हितग्राहियों को पात्रता से कम राशन देकर रिकॉर्ड में पूरा राशन देना दिखा रहे थे। जांच में पता चला कि जिन हितग्राहियों का मोबाइल नंबर पोर्टल पर अपडेट है, लेकिन उनको भी मैसेज नहीं मिल रहा है। जबकि हर को मोबाइल पर मैसेज प्राप्त होना चाहिए कि उसे कितना राशन दिया गया है।

यदि मैसेज के हिसाब से कम राशन मिला तो आपत्ति करा सकते हैं दर्ज
इस संबंध में जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी मीना मालाकार ने बताया कि हम सभी हितग्राहियों के मोबाइल नंबर अपडेट कर रहे हैं, ताकि राशन लेने के तुरंत बाद हितग्राही के मोबाइल पर मैसेज पहुंच जाए। अगर उसे लगता है कि उसे मैसेज के हिसाब से कम राशन मिला है तो वो अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है या संबंधित अधिकारी को शिकायत दर्ज करा सकता है।

जिले में 4 लाख हितग्राही से पूछताछ जारी
जांच में पाया गया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत को किलो की जगह 2-3 किलो राशन दिया। इसी प्रकार पात्रों को 30 किलो की जगह 20-25 किलो अनाज वितरित किया गया। भोपाल जिले में 4.04 लाख हितग्राही हैं। इनमें से 59% का ई-केवायसी है। अभी तक जिले में करीब 60 फीसदी हितग्राहियों का मोबाइल अपडेट हो पाया है। अफसरों की मानें तो जिले की 430 से अधिक राशन दुकानों में मोबाइल नंबर अपडेट करने की प्रक्रिया जारी है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : 7 टीचरों की गिरफ्तारी नहीं होगी, नौकरी पाने में गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट से फ़िलहाल राहत …

CG : 7 टीचरों की गिरफ्तारी नहीं होगी, नौकरी पाने में गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट से फ़िलहाल राहत …

बिलासपुर. हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने धमतरी जिले की वर्ष 2007 की शिक्षाकर्मी ग्रेड-3 भर्ती…

35 minutes ago
CG : युवती के साथ झपटमारी, जगदलपुर की वारदात …

CG : युवती के साथ झपटमारी, जगदलपुर की वारदात …

जगदलपुर। बाइक सवार बदमाश पर्स छीनते समय युवती को 100 मीटर तक घसीटते चला गया।…

45 minutes ago
CG : अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, 22 लाख की संपत्ति की जब्त …

CG : अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, 22 लाख की संपत्ति की जब्त …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी…

50 minutes ago
CG : खदान में ड्राइवर की मौत, भारी वाहन ने कुचला …

CG : खदान में ड्राइवर की मौत, भारी वाहन ने कुचला …

कोरबा। कुसमुंडा खदान में देर रात हुए एक गंभीर हादसे में भारी वाहन की चपेट…

55 minutes ago
CG : CM साय ने थ्री डी फैक्ट्री हादसे में मृत मजदूरों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा …

CG : CM साय ने थ्री डी फैक्ट्री हादसे में मृत मजदूरों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा …

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला स्थित थ्री डी फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में 3 मजदूरों…

1 hour ago
PM आवास योजना: डिप्टी CM विजय शर्मा ने शिवराज चौहान को लिखा पत्र, पात्र हितग्राहियों को जल्द लाभ दिलाने की मांग

PM आवास योजना: डिप्टी CM विजय शर्मा ने शिवराज चौहान को लिखा पत्र, पात्र हितग्राहियों को जल्द लाभ दिलाने की मांग

रायपुर. छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर…

1 hour ago