संस्कृत विश्वविद्यालय रीवा में संस्कृति अध्ययन को प्रोत्साहित करें- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल  
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा में संचालित संस्कृत विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययन को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया है। प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए जन सहयोग से रहने व भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था भी कराई जाये। उन्होंने कहा कि प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए प्रवेश शुल्क में भी छूट दिलाई जाएगी। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने संस्कृत के विद्वानों व सेवानिवृत्त संस्कृत प्राध्यापकों से अपेक्षा की कि वह स्वेच्छा से विश्वविद्यालय में अध्यापन का कार्य करें। विद्वानों ने इस पर अपनी सहमति व्यक्त की। उप मुख्यमन्त्री श्री शुक्ल ने रीवा के राजनिवास सर्किट हाउस में संस्कृत विश्विद्यालय के संचालन की स्थिति की समीक्षा की।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रवेशी छात्रों की संख्या कम है। छात्रों को व्याकरण, साहित्य, वेद एवं ज्योतिष के पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। इन संकायों में अभी प्राध्यापक नियुक्त नहीं हैं। रोस्टर बनाकर संस्कृत के विद्वान व पूर्व प्राध्यापक छात्रों को शिक्षित करें। शीघ्र ही सभी संकायों में शासन स्तर से शिक्षकों की व्यवस्था सुनिश्चित करवाई जाएगी। श्री शुक्ल ने कहा कि महर्षि पाणिनि संस्थान अन्तर्गत रामानुज संस्कृत विश्वविद्यालय रीवा के लिए भवन, भूमि एवं अन्य व्यवस्थाओं सहित सुसज्जित करने के लिये 40 करोड़ रुपए की योजना प्रस्तावित है। अभी यह विश्वविद्यालय प्रारंभिक अवस्था में है। इसे पूर्णत: विकसित करने के सभी प्रयास प्राथमिकता से किए जाएंगे।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्ष्मणबाग में वैष्णव संस्कृत विद्यालय का संचालन पुन: प्रारंभ कराया जाएगा। बैठक में संस्कृत के विद्वानों डॉ. अंजनी शास्त्री, डॉ सत्यजीत पाण्डेय, डॉ. आरएन तिवारी, डॉ. बलराम पाण्डेय, डॉ. सुरेन्द्र शास्त्री, डॉ. हरीश द्विवेदी एवं डॉ. दीनानाथ शास्त्री ने विश्वविद्यालय में स्वेच्छा से नि:शुल्क अध्यापन कार्य करने की सहमति व्यक्त की। अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि संस्कृत के विद्वतजन उपस्थित थे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव शंगीता आर. ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव शंगीता आर. ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

रायपुर स्वच्छता, आवास, तालाब सौंदर्यीकरण एवं ईको पार्क का किया अवलोकन नगरीय प्रशासन एवं विकास…

3 hours ago
खरीफ में धान सहित दलहन-तिलहन फसलों में परम्परागत खाद के साथ वैकल्पिक खाद एवं नैनो यूरिया व डीएपी के उपयोग को दिया जा रहा बढ़ावा

खरीफ में धान सहित दलहन-तिलहन फसलों में परम्परागत खाद के साथ वैकल्पिक खाद एवं नैनो यूरिया व डीएपी के उपयोग को दिया जा रहा बढ़ावा

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देश पर कलेक्टर राजनांदगाँव  जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में…

3 hours ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 4 सेवानिवृत्त़ कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 4 सेवानिवृत्त़ कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  ​पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह मई में सेवानिवृत्त 4 कर्मचारियों को पुलिस…

3 hours ago
किसान चोवाराम एवं बेनीराम ने खाद, बीज के वितरण की व्यवस्था की सराहना की

किसान चोवाराम एवं बेनीराम ने खाद, बीज के वितरण की व्यवस्था की सराहना की

रायपुर      केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा खरीफ वर्ष 2026 के लिए किसानों…

3 hours ago
मध्य प्रदेश में गर्मी से मिली राहत, प्री-मानसून ने दी दस्तक

मध्य प्रदेश में गर्मी से मिली राहत, प्री-मानसून ने दी दस्तक

 भोपाल तप रहे मध्य प्रदेश को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है। प्रदेश…

3 hours ago
प्लांट डॉक्टर किसानों के लिए एआई आधारित स्मार्ट समाधान

प्लांट डॉक्टर किसानों के लिए एआई आधारित स्मार्ट समाधान

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण…

4 hours ago