तेंदूखेड़ा तहसीलदार की मौजूदगी में मुक्तिधाम से अतिक्रमण हटाया गया

तेंदूखेड़ा

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लाक की ग्राम पचांयत बांसी में मुक्तिधाम पर कब्जा कर लगाई गई फसल को शनिवार को कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों ने उखाड़ दिया। जिससे अब ग्रामीणों को अपने परिजनों के अंतिम संस्कार में परेशानी नहीं होगी। दबंगों द्वारा पंचायत के मुक्तिधाम में कब्जा कर वहां मक्का की फसल लगा दी गई थी। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने फसल को उखाड़ने के निर्देश दिए थे।

बता दें कि मुक्तिधाम में कब्जा होने के चलते ग्रामीणों को अपने परिजनों के अंतिम संस्कार में समस्याओ का सामना करना पड़ता था, लेकिन विवाद के चलते वे इसकी शिकायत नहीं कर रहे थे। चार दिन पहले बांसी गांव में एक महिला की मौत हो गई थी। जिसका अंतिम संस्कार करने के लिए स्थानीय लोगों के साथ दूसरे गांव के लोग मुक्तिधाम पहुंचे तो वहां चारों ओर मक्का की फसल लगी हुई मिली थी। गांव के लोग तो अतिम संस्कार करने में भय खा रहे थे, लेकिन कुछ लोगों ने जिद करते हुए मुक्तिधाम में ही अंतिम संस्कार किया। इसकी जानकारी मीडिया और अधिकारियों को दी गई थी।

सीईओ ने भेजा था पत्र
ग्राम पंचायत के मुक्तिधाम में गांव के ही लोगों ने कब्जा कर मक्का की फसल बो दी थी। पंचायत कर्मियों ने इसकी जानकारी बरिष्ठ अधिकारी को नहीं दी। बाद में जब मृत महिला के अंतिम संस्कार में लोगों को परेशानी हुई तो उन्होंने इसकी जानकारी अधिकारियों के पास भी भेज दी। इसके बाद तेंदूखेड़ा जनपद सीईओ मनीष बागरी ने पूरे मामले की जानकारी पंचायत सचिव से ली। फटकार लगाने के बाद सचिव को नोटिस जारी किया और तहसीलदार को अतिक्रमण हटाने के लिए पत्र भेजा।

तेंदूखेड़ा तहसीलदार सोनम पांडे की मौजूदगी में शनिवार को मुक्तिधाम से अतिक्रमण हटाया गया। तारादेही थाना प्रभारी राजीव पुरोहित, पंचायत सचिव, पटवारी की मौजूदगी में ट्रैक्टर से मुक्तिधाम में लगी मक्के की फ़सल को नष्ट किया गया। जिसके बाद जमीन पंचायत सचिव के सुपुर्द की गई। तेंदूखेड़ा तहसीलदार सोनम पांडे ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर बांसी ग्राम पचायत के मुक्तिधाम का अतिक्रमण हटाया गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

भोपाल  जब सरकारी प्रयास और एक माँ का संकल्प आपस में मिलते हैं, तो कुपोषण…

10 hours ago
मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता…

10 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय…

10 hours ago
सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

 इंदौर स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट…

10 hours ago
श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

भोपाल श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध…

11 hours ago