गेहूँ खरीदी केन्द्र में किसानों के लिए सभी सुविधाएं सुनिश्चित करें : खाद्य मंत्री राजपूत

भोपाल
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने निर्देश दिये हैं कि रबी विपणन वर्ष 2025-26 के गेहूँ उपार्जन की अवधि के दौरान उपार्जन केन्द्रों पर आने वाले किसानों के लिए सभी पर्याप्त सुविधाएं होनी चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर उपार्जन कार्य से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने यह निर्देश मंत्रालय में रबी उपार्जन नीति की समीक्षा के दौरान दिये।

श्री  राजपूत ने कहा कि उपार्जन केन्द्रों पर आने वाले किसानों के लिए छाया की सुविधा के लिए शेड लगवाएं जाएं तथा पीने के पानी, प्रतीक्षा कक्ष, दरियां, टेबल, कुर्सी तथा शौचालय आदि का पर्याप्त प्रबंध करें।  उन्होंने निर्देश दिये कि समिति स्तर पर पर्याप्त बिजली की सुविधा, हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन, इलेक्ट्रॉनिक उपार्जन उपकरण तथा किसानों की जानकारी के लिए सूचना पटल पर उपार्जन संबंधी जानकारी प्रदर्शित करें। श्री राजपूत  ने निर्देश दिये कि न्यूनतम समर्थन मूल्य के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता लाएं ताकि गेहूँ खरीदी केन्द्रों तक अधिकतम पंजीकृत किसान अपनी फसल लेकर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसानों को गेहूं उपार्जन के बाद जल्द से जल्द भुगतान सुनिश्चित करें।

 खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि  इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में गेहूँ खरीदी का कार्य 1 मार्च से प्रारंभ किया जाएगा जो 18 अप्रैल तक चलेगा। वहीं शेष संभागों में 17 मार्च से 5 मई 2025 तक गेहूँ खरीदी का कार्य उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से किया जाएगा।

80 लाख मीट्रिक टन गेहूँ उत्पादन का अनुमान
प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण  श्रीमती रश्मि अरूण शमी ने बताया कि अभी तक 2 लाख 91 हजार से अधिक किसानों ने गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन कराया है। उन्होंने बताया कि इस बार मध्यप्रदेश में 80 लाख मीट्रिक टन गेहूं उत्पादन का अनुमान है। बैठक में आयुक्त खाद्य श्री कर्मवीर शर्मा ने बताया कि गेहूँ उपार्जन में स्लाट बुकिंग के लिए लघु और सीमांत किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि खरीदी के लिए किसानों को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म का भी उपयोग किया जाएगा। इस दौरान विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

जबलपुर के दूषित पेयजल मामले पर NGT सख्त, कलेक्टर और नगर निगम से दो हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

जबलपुर के दूषित पेयजल मामले पर NGT सख्त, कलेक्टर और नगर निगम से दो हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

जबलपुर  जबलपुर में नालों के बीच से गुजर रही पेयजल पाइपलाइन और दूषित पानी की…

57 minutes ago
बस्तर में बारिश के साथ बढ़ा मलेरिया का खतरा, पांच महीने में सामने आए 617 मरीज

बस्तर में बारिश के साथ बढ़ा मलेरिया का खतरा, पांच महीने में सामने आए 617 मरीज

जगदलपुर. बारिश का मौसम शुरू होते ही बस्तर में मलेरिया का खतरा एक बार फिर…

1 hour ago
मध्य प्रदेश में 11% बारिश की कमी, जबलपुर समेत 35 जिले सूखे की चपेट में; 19 जुलाई से भारी बारिश के संकेत

मध्य प्रदेश में 11% बारिश की कमी, जबलपुर समेत 35 जिले सूखे की चपेट में; 19 जुलाई से भारी बारिश के संकेत

भोपाल मध्य प्रदेश में मानसून एक तो देरी से पहुंचा, दूसरी ओर अब मानसून कुछ…

1 hour ago
UCC पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- ‘रामचंद्र एक शादी करे तो रहीम से भी ऐसी ही उम्मीद’

UCC पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- ‘रामचंद्र एक शादी करे तो रहीम से भी ऐसी ही उम्मीद’

भोपाल  मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में सरकार ने…

1 hour ago
CG : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से मिली दिव्यांग पेंशन, हितग्राही के चेहरे पर लौटी मुस्कान

CG : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से मिली दिव्यांग पेंशन, हितग्राही के चेहरे पर लौटी मुस्कान

शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए समाज कल्याण विभाग ने शुरू कराई पेंशन, हितग्राही ने…

1 hour ago
CG : कलेक्टर ने लाईवलीहुड कॉलेज का किया औचक निरीक्षण

CG : कलेक्टर ने लाईवलीहुड कॉलेज का किया औचक निरीक्षण

पटवारी प्रशिक्षण हेतु आवश्यक व्यवस्था, सड़क निर्माण व कम्प्यूटर खरीद सहित दिए अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश…

1 hour ago