शिक्षा से ही हर समाज आगे बढ़ेगा, अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएं: खाद्य मंत्री राजपूत

भोपाल

किसी भी समाज को आगे बढ़ाने तथा उसका विकास करने के लिए शिक्षा जरूरी है, इसलिए अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलायें जिससे हमारा समाज और आगे बढ़े। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने यह बात राहतगढ़ में आयोजित लवकुश जयंती महोत्सव में कही।

खाद्य मंत्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशवाह समाज के लिए अनेकों योजनाएं चलाईं है। हमारी सांसद डॉ. लता वानखेड़े कुशवाह समाज की बेटी हैं। हम सब परिवार की तरह मिलजुल कर रहे और अपने समाज, क्षेत्र व देश के विकास में सहयोग करें। मंत्री राजपूत ने कहा कि कुशवाह समाज एक शिक्षक समाज है। इस समाज के लोग बड़े-बड़े पदों पर आसीन है। कुशवाह समाज समृद्ध और संपन्न समाज है। सुरखी विधानसभा क्षेत्र  के जैसीनगर में कुशवाह समाज के लिए 50 लाख की लागत से भवन बनाया जा रहा है जहां समाज के लोग अपने सभी कार्यक्रम संपन्न कर सकते हैं।

राहतगढ़ क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी

खाद्य मंत्री राजपूत मंत्री ने कहा कि हमने राहतगढ़ क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। चाहे  राहतगढ़ वॉटरफॉल हो या सीएम राईज स्कूल। उन्होंने कुशवाह समाज के मंदिर के गुंबद निर्माण हेतु ढाई लाख रुपए की राशि सहित भजन मंडली एवं अन्य कार्यों के लिए सामग्री प्रदान किए जाने की घोषणा की। प्रातः 11 बजे से लव कुश भगवान की शोभायात्रा लव कुश मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए मंगल भवन में पहुंची, जहां कुशवाह समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का मंत्री राजपूत द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष गुलाब सिंह राजपूत सहित कुशवाह समाज के प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : होटलों में छापा, अनियमितता पर संचालक को नोटिस जारी …

CG : होटलों में छापा, अनियमितता पर संचालक को नोटिस जारी …

बलौदाबाजार। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा जिले के…

43 minutes ago
उमरिया में भीषण सड़क हादसा, NH-43 पर खड़े ट्रक से टकराई कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

उमरिया में भीषण सड़क हादसा, NH-43 पर खड़े ट्रक से टकराई कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

उमरिया   मध्य प्रदेश के उमरिया जिले दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है,…

46 minutes ago
बस्तर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, माओवादी कैंप ध्वस्त, हथियार और विस्फोटक बरामद

बस्तर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, माओवादी कैंप ध्वस्त, हथियार और विस्फोटक बरामद

खरियार रोड/रायपुर. ओडिशा के नुआपड़ा जिले के पाटदर्हा संरक्षित वन में जवानों ने एक माओवादी…

52 minutes ago
रायपुर : कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल

रायपुर : कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल

रायपुर : कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की…

1 hour ago
जबलपुर हाईकोर्ट सख्त, आदेश की अवहेलना पर ACS समेत 3 वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ जमानती वारंट जारी

जबलपुर हाईकोर्ट सख्त, आदेश की अवहेलना पर ACS समेत 3 वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ जमानती वारंट जारी

जबलपुर  मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने अदालत के आदेश की अवहेलना और सुनवाई के दौरान गैरहाजिर रहने…

1 hour ago
चित्रकूट दौरे पर CM योगी, कामदगिरि की परिक्रमा कर बरहा हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

चित्रकूट दौरे पर CM योगी, कामदगिरि की परिक्रमा कर बरहा हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

चित्रकूट दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभु श्रीराम…

1 hour ago