रीवा में आध्यात्मिक वातावरण को नवीन ऊर्जा मिली है: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

रीवा में आध्यात्मिक वातावरण को नवीन ऊर्जा मिली है: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

डॉ. अनुराग मिश्र मेमोरियल सेवा संस्थान को प्रथम ब्रह्मरत्न सम्मान से किया गया सम्मानित

रीवा में विभिन्न आयोजनों से आध्यात्मिक वातावरण को नवीन ऊर्जा मिली है : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल को विन्ध्या रिट्रीट रीवा में डॉ. अनुराग मिश्र मेमोरियल सेवा संस्थान द्वारा प्रथम ब्रह्मरत्न सम्मान प्रदान किया गया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव सभी के कल्याण की चिंता की है। रीवा में विभिन्न आयोजनों से आध्यात्मिक वातावरण को नवीन ऊर्जा मिली है। बड़े-बड़े निर्माण कार्यों के साथ-साथ मंदिरों और घरों में सुंदरकाण्ड के पाठ तथा अन्य इसी तरह के आयोजनों से लोगों में धर्म के प्रति आस्था सुदृढ़ हो रही है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि रीवा के सामाजिक और धार्मिक संगठन नि:स्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं।

विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल हाउसिंग बोर्ड तिराहे में नवनिर्मित हनुमान जी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना तथा आरती करके हनुमान जी का आशीर्वाद लिया। उप मुख्यमंत्री कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम रीवा में कश्यप जयंती के अवसर पर केसरवानी वैश्य नगर सभा द्वारा आयोजित समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने उप मुख्यमंत्री शुक्ल को सम्मान स्वरूप राधा कृष्ण की प्रतिमा भेंट की गई। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने समाज की पुस्तिका का विमोचन किया। शुक्ल ने कहा कि इस समाज की भूमिका देश के विकास में अहम है। उन्होंने आयोजक मंडल को बधाई देते हुए कहा कि देश में अनेक जाति, धर्म व भाषाओं के लोग रहते हैं, फिर भी एकता कायम है, इसका कारण इस तरह के आयोजन हैं।

सोशल मीडिया का सही उपयोग करना महत्वपूर्ण

उप मुख्यमंत्री शुक्ल रीवा के डंग पैलेस होटल में इनफ्लुएंसर मीट-2024 में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर की भूमिका आज के दौर में सबसे अहम है।

देवराज नगर के राजाधिराज मंदिर का निर्माण शीघ्र होगा शुरू

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल बाणसागर स्थित सिरसी टापू से मार्कण्डेय होकर लौटते समय देवराजनगर पहुंचे। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि राजाधिराज मंदिर का निर्माण शीघ्र शुरू होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये।

गिद्धकूट पर्वत के सरंक्षण और संवर्धन के समुचित प्रयास किए जाएंगे

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने देवराज नगर के के समीप प्रसिद्ध गिद्धकूट पर्वत के संबंध में कहा कि गिद्धकूट पर्वत बहुत पवित्र पर्वत है। इसमें बड़ी संख्या में गिद्धों का निवास है। इनके सरंक्षण और संवर्धन के लिए समुचित प्रयास किए जाएंगे। मौके पर उपस्थित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बताया कि नवीन गिद्ध गणना में यहां 230 गिद्ध पाए गए हैं।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

CG : किसानों को बड़ी राहत: छत्तीसगढ़ के धान खरीदी केंद्रों में बनेगा आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर …

CG : किसानों को बड़ी राहत: छत्तीसगढ़ के धान खरीदी केंद्रों में बनेगा आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर …

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने बलौदाबाजार जिले के ग्रामीण अंचलों में धान खरीदी व्यवस्था को…

5 seconds ago
CG : सोलर हाईमास्ट लाइट से रोशन हो रहे चौक-चौराहे …

CG : सोलर हाईमास्ट लाइट से रोशन हो रहे चौक-चौराहे …

उत्तर बस्तर कांकेर : पारंपरिक ऊर्जा के स्थान पर सौर ऊर्जा बेहतर विकल्प के तौर…

5 minutes ago
CG : किसान अपना रहे आधुनिक तकनीक: सीड ड्रील मशीन से धान-मक्का की बुवाई …

CG : किसान अपना रहे आधुनिक तकनीक: सीड ड्रील मशीन से धान-मक्का की बुवाई …

उत्तर बस्तर कांकेर : जिले के किसान भाई आधुनिक तकनीक का उपयोग करते  हुए सीड…

11 minutes ago
CG : कुएं से पानी ढोने की मजबूरी से घर-घर नल के सुखद सफर तक …

CG : कुएं से पानी ढोने की मजबूरी से घर-घर नल के सुखद सफर तक …

एमसीबी/ एक समय था जब सुबह की पहली किरण के साथ फुलबाई जी की दिनचर्या…

15 minutes ago
CG : नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक कर सकते है निःशुल्क ऑनलाइन पंजीयन …

CG : नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक कर सकते है निःशुल्क ऑनलाइन पंजीयन …

पीएम स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, केनापारा बैकुण्ठपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए…

23 minutes ago
CG : नारायणपुर का नया सवेरा : ईंट-गारे के भवनों से लिखी जा रही ग्रामीण सशक्तिकरण की नई इबारत

CG : नारायणपुर का नया सवेरा : ईंट-गारे के भवनों से लिखी जा रही ग्रामीण सशक्तिकरण की नई इबारत

रायपुर, बस्तर अंचल का नारायणपुर जिला आज बदलाव की एक जीवंत मिसाल बनकर उभर रहा…

24 minutes ago