भोपाल
भारतीय लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया का अवलोकन करने फिलीपींस और श्रीलंका का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भोपाल आएगा। प्रतिनिधिमंडल पांच से आठ मई तक भोपाल में रहेगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि फिलीपींस के कमीशन आन इलेक्शंस की एसोसिएट कमिश्नर सोकोर्रो बी इंटिंग के नेतृत्व में तीन सदस्यीय और श्रीलंका के प्रेसिडेंशियल कमीशन आफ इन्क्वायरी टू मेक रिकमंडेशंस फार इलेक्शन ला रिफार्म्स के चेयरमैन जस्टिस वीवेज प्रियसथ गेरार्ड डेप के नेतृत्व में आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आएगा।
उन्हें छह मई को मतदान दलों की रवानगी और मतदान की तैयारियां दिखाई जाएंगी। सात मई को भोपाल, सीहोर, रायसेन और विदिशा जिले के मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का अवलोकन कराया जाएगा। आठ मई को प्रतिनिधिमंडल मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से भेंटकर अनुभव साझा करेगा।
राजनांदगांव , जून की शुरुआत के साथ राजनांदगांव में गर्मी का असर अभी भी बरकरार…
राजनांदगांव | जिला स्तरीय रोजगार मेला 10 जून को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे…
राजनांदगांव | डोंगरगांव रोड सहित शहर के कई आउटर सड़कों के किनारे खुले में कचरा…
राजनांदगांव | रेलवे स्टेशन रोड पर जगह-जगह गड्ढों के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी…
रायपुर। राजधानी रायपुर में निर्माणाधीन स्काईवॉक परियोजना को लेकर कांग्रेस ने गंभीर लापरवाही, तकनीकी खामियों…
राजनांदगांव | शहर में कोतवाली थाने के सामने सर्विस रोड की हालत बेहद खराब हो…