मंदसौर में नकली दूध का भंडाफोड़: 700 लीटर दूध के साथ यूरिया और केमिकल बरामद

मंदसौर.

मंदसौर जिले में पुलिस ने आठ दिन में दूसरी बार गरोठ क्षेत्र में नकली दूध बनाने की आशंका में छापामार कार्रवाई की है। शनिवार की देर रात गरोठ के ग्राम चचावदा चौकटिया में एक बाड़े में दबिश देकर पुलिस ने यूरिया, केमिकल सहित अन्य सामग्री जब्त की है। यहां लगभग 700 लीटर दूध का स्टाक भी मिला है।

अब जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात लगभग डेढ़ बजे गरोठ पुलिस की टीम ने ग्राम चचावदा चौकटिया स्थित एक बाड़े में दबिश दी। यहां दो कमरों में दूध की डेयरी संचालित हो रही है। मौके से पुलिस ने ढाई कट्टा यूरिया, केमिकल सहित अन्य सामग्री जब्त की है जो संभवतः नकली दूध बनाने के लिए उपयोग की जा रही थी। साथ ही करीब 700 लीटर दूध का स्टाक भी मिला। पुलिस को जानकारी मिली है कि इस डेयरी का संचालन सूरज गायरी कर रहा था।

कोटड़ा बुजुर्ग में भी डेयरी पर मिला था 200 लीटर दूध
उल्लेखनीय है कि अभी पांच दिन पूर्व ही शामगढ़ व गरोठ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गरोठ क्षेत्र के कोटड़ा बुजुर्ग में भी एक डेयरी पर छापा मारा था। यहां 2000 लीटर दूध, 200 लीटर केमिकल व दूध के पावडर जैसा पदार्थ मिला था। खाद्य विभाग ने दूध के सेंपल लेकर लेब में भेजे थे। उसकी जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : CBI ने भिलाई में मारी रेड, पीएससी घोटाले में कार्रवाई …

CG : CBI ने भिलाई में मारी रेड, पीएससी घोटाले में कार्रवाई …

रायपुर। पीएससी घोटाले में सीबीआई ने बुधवार को पूर्व सचिव जेके धुव्र के यहां दबिश…

4 minutes ago
भगवान देवनारायण का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत, उन्होंने मानव सेवा को ही माना अपना धर्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भगवान देवनारायण का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत, उन्होंने मानव सेवा को ही माना अपना धर्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भगवान देवनारायण का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत, उन्होंने मानव सेवा को ही माना अपना…

50 minutes ago
पेयजल आपूर्ति में कोई कमी न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पेयजल आपूर्ति में कोई कमी न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पेयजल आपूर्ति में कोई कमी न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सूखे पेयजल स्रोतों की…

56 minutes ago
विश्व पर्यावरण दिवस पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल आयोजित करेगा पोस्टर प्रतियोगिता

विश्व पर्यावरण दिवस पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल आयोजित करेगा पोस्टर प्रतियोगिता

विश्व पर्यावरण दिवस पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल आयोजित करेगा पोस्टर प्रतियोगिता प्रकृति से प्रेरित…

2 hours ago
CG : रायपुर में पूर्व कलेक्टर का निधन …

CG : रायपुर में पूर्व कलेक्टर का निधन …

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 1972 बैच के वरिष्ठ रिटायर्ड आईएएस अधिकारी बीकेएस रे का कल देर…

2 hours ago
IIM इंदौर करेगा वैभव सूर्यवंशी के माइंडसेट का अध्ययन, 15 साल की उम्र में बने ‘सिक्सर किंग’

IIM इंदौर करेगा वैभव सूर्यवंशी के माइंडसेट का अध्ययन, 15 साल की उम्र में बने ‘सिक्सर किंग’

 इंदौर  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी (15) को केस स्टडी में…

2 hours ago