किसान भाई अपनी आय बढ़ाने के लिए फूड प्रोसेसिंग उद्योग को अपनाने : उद्यानिकी मंत्री श्री कुशवाह

भोपाल
उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा है कि किसान भाइयों को उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण विभाग द्वारा फूड प्रोसेसिंग इकाईयाँ स्थापित करने के लिए अनुदान दिया जाता है। किसान भाई सरकार से अनुदान लेकर फूड प्रोसेसिंग इकाईयाँ स्थापित कर सकते हैं। साथ ही अनुदान के आधार पर किसान छोटे, मध्यम और बड़े कोल्ड स्टोर भी स्थापित कर सकते हैं। इनमें किसान अपनी फसल सुरक्षित रखकर जब ऊँचे दाम हों, तब बेच सकते हैं। कृषि के साथ उद्यानिकी के माध्यम से कृषि को लाभ का धंधा आसानी से बनाया जा सकता है। उन्होंने यह बात ग्वालियर जिला पंचायात सभागार में किसान सम्मान निधि राशि वितरण के जिला स्तरीय कार्यक्रम में कही।

उल्लेखनीय है कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के वाशिम से देश भर के 9 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त सिंगल क्लिक के जरिए जारी की है। इसका विडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रसारण किया गया। जिसमें ग्वालियर जिले के एक लाख 5 हजार 988 किसानों के खातों कुल 21 करोड़ 19 लाख 76 हजार रूपए की धनराशि पहुँची है। कार्यक्रम में सम्मान निधि प्राप्त करने वाले किसानों का पुष्पाहारों से मंत्री श्री कुशवाह ने आत्मीय स्वागत किया तथा प्रमाण-पत्र व प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए। ग्वालियर जिला पंचायत के सभागार में आयोजित हुए कार्यक्रम में किसानों, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुना।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

RPSC परीक्षा के लिए कोटा मंडल चलाएगा चार स्पेशल अनारक्षित ट्रेनें

RPSC परीक्षा के लिए कोटा मंडल चलाएगा चार स्पेशल अनारक्षित ट्रेनें

जबलपुर  राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) द्वारा आयोजित वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2026 दिनांक…

35 minutes ago
MP में एथनॉल के नाम पर 242 क्विंटल चावल हेराफेरी, 8 राइस मिलर जांच के घेरे में

MP में एथनॉल के नाम पर 242 क्विंटल चावल हेराफेरी, 8 राइस मिलर जांच के घेरे में

बालाघाट. मध्य प्रदेश के बालाघाट व सिवनी जिलों में एथनॉल उत्पादन के नाम पर फोर्टिफाइड…

40 minutes ago
रायपुर में जाम से मिलेगी राहत, QRT को ट्रैफिक पुलिस की 10 नई हाई-स्पीड बाइक्स

रायपुर में जाम से मिलेगी राहत, QRT को ट्रैफिक पुलिस की 10 नई हाई-स्पीड बाइक्स

रायपुर. राजधानी रायपुर में ट्रैफिक समस्या पर प्रभावी रूप से एक्शन लेने के लिए पुलिस…

1 hour ago
CG : आवासहीन व्यक्तियों को पट्टाधृति अधिकार अधिनियम-2023 के क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण…

CG : आवासहीन व्यक्तियों को पट्टाधृति अधिकार अधिनियम-2023 के क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण…

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं की अध्यक्षता में राजस्व एवं नगरीय निकायों के अधिकारियों को दिया गया…

1 hour ago
CG : लंबित प्रधानमंत्री आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने ग्राम पंचायत मोहरेंगा में आयोजित हुई आवास चौपाल…

CG : लंबित प्रधानमंत्री आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने ग्राम पंचायत मोहरेंगा में आयोजित हुई आवास चौपाल…

जिला पंचायत सीईओ ने हितग्राहियों से किया संवाद, निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए…

1 hour ago
CG : भिभौरी को मिली उच्च शिक्षा की बड़ी सौगात, 4.65 करोड़ की लागत से बनेगा नवीन कॉलेज भवन…

CG : भिभौरी को मिली उच्च शिक्षा की बड़ी सौगात, 4.65 करोड़ की लागत से बनेगा नवीन कॉलेज भवन…

उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने किया भूमिपूजन"शिक्षा और आधारभूत ढांचे के…

1 hour ago