CM शिवराज के नाम पर 5 एकड़ में किसान बना रहा ‘मामा पार्क’

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पौधरोपण अभियान का असर एक किसान पर ऐसा कुछ हुआ कि उसने सीएम के नाम पर ‘मामा पार्क’ बनाने का संकल्प ले लिया। इतना ही नहीं किसान ने अपनी कुल जमीन में से पांच एकड़ जमीन इस पूण्य कार्य के लिए दान भी कर दी है।   

दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पर्यावरण प्रेम और उनके प्रति दिन पौधा लगाने का प्रभाव दूर गांव गांव तक देखने को मिलता नजर आ रहा है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में। यहां के गौतम पटेल मुख्यमंत्री के पौधरोपण अभियान से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अपनी 5 एकड़ जमीन पर सीएम की तरह प्रतिदिन पौधा लगाने का निर्णय लिया है। इतना ही नहीं वे इस जमीन को एक पार्क के रूप में विकसित करेंगे, जिसका नाम ‘मामा पार्क’ रखा जाएगा। इसको लेकर किसान गौतम पटेल ने एक संकल्प पत्र भी मुख्यमंत्री शिवराज को सौंपा है।

आमजन भी कर सकेंगे पौधरोपण
मामा पार्क के नाम से बनने वाले इस पार्क में आमजन भी पौधरोपण कर पाएंगे। यहां पर आमजन अपने जन्मदिन, पुण्यतिथि जैसे तमाम अवसरों पर पौधरोपण कर अपने खास पलों को यादगार बना पाएंगे। मामा पार्क बनवाने वाले किसान गौतम पटेल ने बताया कि स्मार्टसिटी पार्क को देखकर उन्हें यह विचार आया कि जिस तरह सीएम ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और अटल संकल्प के बल पर एक वीरान पहाड़ी को हराभरा बना दिया। उसी तरह वे भी एक पार्क बनाकर प्रकृति की सेवा करें। इसके लिए उन्होंने अपनी पांच एकड़ जमीन पर मामा उद्यान बनाने का संकल्प लिया है। 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने रेलवे ओवर-ब्रिज एवं रेलवे अंडर-ब्रिज कार्यों की समीक्षा की

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने रेलवे ओवर-ब्रिज एवं रेलवे अंडर-ब्रिज कार्यों की समीक्षा की

रायपुर लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने विभाग के सेतु परिक्षेत्र और…

38 minutes ago
छत्तीसगढ़ शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाला: 7 आरोपियों को कोर्ट से सशर्त अग्रिम जमानत

छत्तीसगढ़ शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाला: 7 आरोपियों को कोर्ट से सशर्त अग्रिम जमानत

बिलासपुर. हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने धमतरी जिले की वर्ष 2007 की शिक्षाकर्मी ग्रेड-3 भर्ती…

1 hour ago
राजनांदगांव : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण

राजनांदगांव : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण

राजनांदगांव । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव…

2 hours ago
राजनांदगांव : नगर निगम द्वारा शहर में जल निकासी, आवास निर्माण एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण करने किया जा रहा विशेष प्रसास

राजनांदगांव : नगर निगम द्वारा शहर में जल निकासी, आवास निर्माण एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण करने किया जा रहा विशेष प्रसास

राजनांदगांव । नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के…

2 hours ago
राजनांदगांव : मडिय़ान जलाशय और मनकी जलाशय को मत्स्य पालन, मत्स्याखेट एवं मत्स्य विक्रय हेतु पट्टे पर देने के लिए 23 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव : मडिय़ान जलाशय और मनकी जलाशय को मत्स्य पालन, मत्स्याखेट एवं मत्स्य विक्रय हेतु पट्टे पर देने के लिए 23 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव । डोंगरगढ़ विकासखंड स्थित मडिय़ान जलाशय और मनकी जलाशय को मत्स्य पालन, मत्स्याखेट एवं…

2 hours ago