दीपावली से पहले किसानों के चेहरे खिले, गन्ना उत्पादकों को 5.98 करोड़ का तोहफा

कवर्धा/पंडरिया

 दीपावली पर्व से पहले कबीरधाम जिले के गन्ना उत्पादक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. राज्य शासन ने वर्ष 2024-25 के पेराई सत्र के लिए गन्ना विक्रेता किसानों को प्रति क्विंटल 39.90 रुपए की दर से 5 करोड़ 98 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की है.

यह राशि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्या. पंडरिया को प्राप्त हुई है. शासन से राशि मिलने के बाद कारखाना प्रबंधन द्वारा कुल 7,658 गन्ना उत्पादक किसानों के खातों में यह धनराशि सीधे बैंक के माध्यम से भेजने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है.

यह निर्णय दीपावली से ठीक पहले आने के कारण किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है. किसान अब त्योहार को और अधिक हर्षोल्लास से मना सकेंगे. किसानों ने इस निर्णय के लिए प्रदेश सरकार और विधायक भावना बोहरा के प्रति आभार व्यक्त किया है.

कारखाना प्रबंधन ने बताया कि गन्ना किसानों को प्रोत्साहन राशि देने का उद्देश्य उन्हें आर्थिक मजबूती प्रदान करना और समय पर भुगतान सुनिश्चित करना है. पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि किसानों के हित और खुशहाली ही उनकी प्राथमिकता है, और यह प्रयास उसी दिशा में एक सकारात्मक कदम है.

त्योहार के इस मौसम में राज्य शासन की यह पहल निश्चित रूप से किसानों के लिए “दीपावली का बोनस तोहफा” साबित हो रही है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में भी नई रौनक देखने को मिलेगी.

Admin

Recent Posts

CG विधानसभा में पिंक ई-रिक्शा से पहुंचे मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, अनोखे अंदाज ने खींचा ध्यान

CG विधानसभा में पिंक ई-रिक्शा से पहुंचे मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, अनोखे अंदाज ने खींचा ध्यान

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है. पहले दिन की कार्यवाही में…

34 minutes ago
CG : पुलिस की सक्रियता से काट-पत्ती जुए का भंडाफोड़, 5 जुआरी गिरफ्तार …

CG : पुलिस की सक्रियता से काट-पत्ती जुए का भंडाफोड़, 5 जुआरी गिरफ्तार …

रायगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में संचालित "ऑपरेशन अंकुश"…

55 minutes ago
CG : पूर्व विधायक अरुण वोरा की माता का निधन …

CG : पूर्व विधायक अरुण वोरा की माता का निधन …

दुर्ग: साईं मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष अरविंद वोरा और पूर्व विधायक अरुण वोरा की…

59 minutes ago
CG : रायपुर प्रेस क्लब के कार्यक्रम में पहुंचे देवकीनंदन ठाकुर, बोले- सनातन बोर्ड का हो गठन, 50 सीटें धर्माचार्यों को मिले …

CG : रायपुर प्रेस क्लब के कार्यक्रम में पहुंचे देवकीनंदन ठाकुर, बोले- सनातन बोर्ड का हो गठन, 50 सीटें धर्माचार्यों को मिले …

रायपुर: रायपुर प्रेस क्लब के लोकप्रिय संवाद कार्यक्रम "हमर पहुना" के अंतर्गत प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु…

1 hour ago
राजनांदगांव : आईजी अजय यादव ने संभाली राजनांदगांव रेंज की कमान, बोले—अवैध कारोबार में पुलिस की मिलीभगत बर्दाश्त नहीं …

राजनांदगांव : आईजी अजय यादव ने संभाली राजनांदगांव रेंज की कमान, बोले—अवैध कारोबार में पुलिस की मिलीभगत बर्दाश्त नहीं …

पदभार ग्रहण करते ही पुलिस अधीक्षकों की ली बैठक, बेसिक पुलिसिंग मजबूत करने और अपराधियों…

1 hour ago
CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण तीजन बाई को विधानसभा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि …

CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण तीजन बाई को विधानसभा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि …

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज पद्म विभूषण…

1 hour ago