फिर रिकॉर्ड बनाएगा इंदौर सबसे बड़ी जीत और सबसे ज्यादा नोटा यहीं होंगे दर्ज

इंदौर
लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुका है। इंदौर के 15 लाख 60 हजार से ज्यादा मतदाताओं का मत ईवीएम में कैद है। कांग्रेस विहीन इस चुनाव में इंदौर लोकसभा सीट पर दो राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनना लगभग तय है।

पहला तो लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ी जीत और दूसरा सबसे ज्यादा नोटा। इन रिकॉर्ड के बनने की भी दो वजह हैं। पहली तो यह कि इंदौर लोकसभा सीट पर कांग्रेस का कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं था। दूसरी प्रत्याशी के अभाव में कांग्रेस द्वारा मतदाताओं से नोटा का बटन दबाने की अपील करना। कांग्रेसी प्रत्याशी के मैदान में नहीं होने के बावजूद इंदौर में 61.75 प्रतिशत मतदान हुआ।

वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में गुजरात की नवसारी सीट पर भाजपा ने देश में सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। उसके प्रत्याशी केसीआर पाटील ने कांग्रेसी प्रत्याशी के मुकाबले 6 लाख 89 हजार मत ज्यादा हासिल किए थे। यह रिकॉर्ड इस बार इंदौर के नाम रहेगा इस बात की प्रबल संभावना है।

ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस विहीन इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के अलावा मैदान में उतरे 13 अन्य प्रत्याशियों की कोई पहचान नहीं है। वे सब मिलकर भी एक लाख के आंकड़े को पार कर लें इसकी संभावना नजर नहीं आती क्योंकि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में सभी निर्दलीय प्रत्याशी मिलकर भी 25 हजार मत हासिल नहीं कर सके थे।

वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को कुल पडे मतों का लगभग 66 प्रतिशत हासिल हुआ था वह भी तब जब कांग्रेस ने पूरी दमदारी से चुनाव लड़ा था। इस बार तो कांग्रेस मैदान में ही नहीं है। ऐसे में कुल पड़े मतों का 80 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा भाजपा को मिले इस बात की संभावना ज्यादा है।

इन वजहों से बनेगा नोटा में नंबर वन

प्रत्याशी विहीन कांग्रेस ने इस चुनाव में मतदाताओं से नोटा का बटन दबाने की अपील की थी। इस वजह से कांग्रेस के परंपरागत मतदाता नोटा का इस्तेमाल करें इसकी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल देश में सबसे ज्यादा नोटा इस्तेमाल करने का रिकार्ड बिहार के गोपालगंज के नाम है।

वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में गोपालगंज में 51660 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया था। इंदौर इस मामले में इस बार नंबर वन बन सकता है। इसकी वजह कांग्रेस की नोटा अपील और नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन हुआ राजनीतिक घटनाक्रम है। भाजपा का एक बड़ा धड़ा इस घटनाक्रम को लेकर नाराज है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

8 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

8 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

8 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

8 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

9 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

9 hours ago