महिला टीआई ने जड़ा थप्पड़, युवक ने भी दिया तमाचे का जवाब, पुलिस की रवैया से नाराज हुए परिजन

महिला टीआई ने जड़ा थप्पड़, युवक ने भी दिया तमाचे का जवाब, पुलिस की रवैया से नाराज हुए परिजन

ग्रामीणों के ने सड़क पर शव रखकर किया जाम
 टीकमगढ़

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले से थप्पड़कांड का बड़ा मामला सामने आया है। जहां एक महिला टीआई द्वारा एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद गुस्साए ग्रामीण ने टीआई को थप्पड़ का जवाब थप्पड़ से दे दिया। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पहले टीआई अनुमेहा गुप्ता द्वारा युवक को थप्पड़ मारा गया। इसके बाद एक्शन का रिएक्शन हुआ और युवक समेत भीड़ में शामिल एक शख्स ने टीआई को थप्पड़ जड़ दिया।

रामकिशन लोधी ने बताया कि रविवार रात किसान गोकुल लोधी घर से खेत पर जाने के लिए निकला था। आज सुबह करीब 6 बजे परिजनों को सड़क पर उसका शव पड़े होने की सूचना मिली। घटना की जानकारी लगते ही मृतक के परिजन बड़ागांव थाने शिकायत लेकर पहुंचे। इस दौरान बड़ागांव थाना पुलिस ने बुडेरा थाने का मामला बात कर परिजनों को लौटा दिया। पुलिस की रवैया से नाराज परिजनों ने ग्रामीणों के साथ सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया।

जाम लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मामला बिगड़ता देख बड़ागांव थाना प्रभारी अनुमेहा गुप्ता मौके पर पहुंच गई। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे एक युवक को चांटा मार दिया। इसके बाद ग्रामीणों और पुलिस के बीच गहमा गहमी का माहौल बन गया। करीब 1 घंटे बाद ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया गया।

अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया मामला
पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बड़ागांव थाना प्रभारी अनुमेहा गुप्ता ने बताया कि परिजनों की मांग पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शुरुआती जांच में मामला सड़क दुर्घटना का नजर आ रहा है। फिलहाल पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए गए है

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

Rajnandgaon: सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर का निधन

Rajnandgaon: सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर का निधन

राजनांदगांव। नंदई चौक डबरी पारा निवासी प्रतिष्ठित सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर, पिता स्वर्गीय लखन…

6 hours ago
CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

महासमुंद , महासमुंद विकासखंड के ग्राम लोहारडीह निवासी क्रान्ति कुमार चंद्राकर एक शिक्षित एवं प्रगतिशील…

8 hours ago
CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

कहा सुविधाओं में कमी नही होगी, परिणाम बेहतर आना चाहिए   गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ.…

8 hours ago
CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा नगर निगम के 60 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष…

8 hours ago
CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

मछलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए घोषित किया गया बंदउल्लंघन पर 25 हजार रुपये…

8 hours ago