छत्तीसगढ़

CG : मध्याह्न भोजन योजना के तहत 1253 क्विंटल खाद्यान्न आबंटित

धमतरी, मध्याह्न भोजन योजना के तहत जिले के 1351 प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों के लिए माह दिसम्बर 2024 हेतु कुल 1253 क्विंटल चावल आबंटित किया गया है। इसमें 891 प्राथमिक स्कूलों के लिए 628 ंक्विटल 90 किलोग्राम और 460 माध्यमिक स्कूलों के लिए 624 क्विंटल 10 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन शामिल है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि धमतरी विकासखण्ड के 291 स्कूलों के लिए 302 क्विंटल 10 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन किया गया। इसमें 174 प्राथमिक स्कूलों के लिए 142 क्विंटल 90 किलोग्राम और 117 माध्यमिक स्कूलों के लिए 159 क्विंटल 20 किलोग्राम खाद्यान्न आबंटन शामिल है। इसमें से धमतरी शहर के 55 स्कूलों में खाद्यान्न आबंटन के लिए एनजीओ को 25 क्विंटल 30 किलोग्राम खाद्यान्न आबंटन किया गया है। इनमें 32 प्राथमिक स्कूलों के लिए 11.90 क्विंटल और 23 माध्यमिक स्कूलों के 13.40 क्विंटल खाद्यान्न आबंटन शामिल है।
                इसी तरह कुरूद विकासखण्ड के 308 स्कूलों के लिए 370 क्विंटल 10 किलोग्राम चावल का आबंटन किया गया है। इसमें 187 प्राथमिक स्कूलों के लिए 178 क्विंटल 60 किलोग्राम और 121 माध्यमिक स्कूलों के लिए 191 क्विंटल 50 किलोग्राम चावल आबंटित किया गया है। मगरलोड विकासखण्ड के 226 स्कूलों के लिए 222 क्विंटल 50 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन किया गया है। इनमें 154 प्राथमिक स्कूलों के लिए 112 क्विंटल 80 किलोग्राम और 72 माध्यमिक स्कूलों के लिए 109 क्विंटल 70 किलोग्राम खाद्यान्न शामिल है। इसी तरह नगरी विकासखण्ड के 471 स्कूलों के लिए 333 क्विंटल खाद्यान्न का आबंटन किया गया है। इसमें 344 प्राथमिक स्कूलों के लिए 182 क्विंटल 70 किलोग्राम और 127 माध्यमिक स्कूलों के लिए 150 क्विंटल 30 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन शामिल है।

kgnews

Recent Posts

राज्यपाल पटेल को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन्मदिवस की दीं शुभकामनाएं

राज्यपाल पटेल को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन्मदिवस की दीं शुभकामनाएं

राज्यपाल पटेल को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन्मदिवस की दीं शुभकामनाएं लोकभवन में पुष्पगुच्छ भेंट…

29 minutes ago
TMC सांसद पर हमले पर बोले CM साय, आरोप-प्रत्यारोप छोड़ जनहित के मुद्दों पर करें काम

TMC सांसद पर हमले पर बोले CM साय, आरोप-प्रत्यारोप छोड़ जनहित के मुद्दों पर करें काम

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद पर हमले के बाद आरोप-प्रत्यारोप…

41 minutes ago
पीएम मोदी की ‘मन की बात’ सुन डॉ वर्णिका ने सुनी बच्चो के मन की बात

पीएम मोदी की ‘मन की बात’ सुन डॉ वर्णिका ने सुनी बच्चो के मन की बात

पीएम मोदी की ‘मन की बात’ सुन डॉ वर्णिका ने सुनी बच्चो के मन की…

51 minutes ago
CG : शादी घर से निकल नदी गया युवक, डूबने से मौत …

CG : शादी घर से निकल नदी गया युवक, डूबने से मौत …

बलरामपुर। गागर नदी में डूबे युवक के शव का सोमवार को तैरते हुए मिला. ग्रामीणों…

1 hour ago
CG : पहाड़ों और जंगलों से तरणताल तक : बैगा बच्चों के सपनों को नई उड़ान दे रहा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर …

CG : पहाड़ों और जंगलों से तरणताल तक : बैगा बच्चों के सपनों को नई उड़ान दे रहा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर …

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की जनजातीय हितैषी नीतियों और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश…

1 hour ago
छत्तीसगढ़ में निकाय-पंचायत उपचुनाव के लिए मतदान जारी, 71 पार्षद पद समेत 5 अध्यक्षों का होगा फैसला

छत्तीसगढ़ में निकाय-पंचायत उपचुनाव के लिए मतदान जारी, 71 पार्षद पद समेत 5 अध्यक्षों का होगा फैसला

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार राज्य में चल रहे नगरीय निकायों…

2 hours ago