भोपाल
राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिये प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा बनाई गई कार्ययोजना के तहत आगामी एक वर्ष में प्रदेश की सभी अधिसूचति 6 उर्वरक गुण नियंत्रण प्रयोगशालाओं को एनएबीएल से मान्यता प्रदान कराई जायेगी। नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड केलीब्रेशन लेबोरेटरीज (एनएबीएल) उर्वरक, मिट्टी, खाद्य पदार्थों, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि का परीक्षण करने वाली प्रयोगशालाओं को मान्यता प्रदान करता है। एनएबीएल यह सुनिश्चित करता है कि परीक्षण के परिणाम सटीक और विश्वसनीय हों।
अगले एक वर्ष में आरएडी योजनांतर्गत 2 हजार 730 हेक्टेयर क्षेत्र एवं 5 वर्ष में 16 हजार 667 हेक्टेयर क्षेत्र लाभांवित किये जाने का लक्ष्य है। इसी तरह अगले एक वर्ष में एग्रोफोरेस्टी योजनांतर्गत 38 नर्सरियों एवं 5 वर्ष में 233 नर्सरियों को लाभांवित किए जाने का लक्ष्य है। बलराम तालाब योजनांतर्गत अगले एक वर्ष में 6 हजार 144 हितग्राहियों एवं 5 वर्ष में 37 हजार 509 हितग्राहियों को लाभांवित किए जाने का लक्ष्य है।
रायपुर/दिल्ली। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन गर्मी और झुलसाने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक,…
राजनांदगांव , मेडिकल कॉलेज के बाद जिला अस्पताल में बॉथ टब मंगाया गया है। इसे…
बेमेतरा। राज्य शासन की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बेमेतरा…
राजनांदगांव | लखोली बाइपास में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। इस हिस्से से आवाजाही…
बिलासपुर। फैमिली कोर्ट परिसर के सामने एक पति द्वारा अपनी पत्नी को सरेराह तीन बार…