भोपाल में मेट्रो का फायनल ट्रायल आज, तैयारियां पूरी

भोपाल

भोपाल में मेट्रो का फायनल ट्रायल रन आज 3 अक्टूबर को होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हरी झंडी दिखाकर फायनल ट्रायल रन के लिए मेट्रो ट्रेन को रवाना करेंगे। सुभाष नगर से लेकर रानी कमलापति स्टेशन के बीच मेट्रो कोच दौड़ेंगे, जिसमें मुख्यमंत्री सवार होंगे। गौरतलब है कि इंदौर में शनिवार को ही मेट्रो का फाइनल ट्रायल रन किया गया है।

भोपाल में बन रहे आठ स्टेशन
भोपाल में सुभाष नगर से एम्स तक आठ मेट्रो स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इसमें सुभाष नगर, केंद्रीय विद्यालय, बोर्ड आॅफिस चौराहा, एमपी नगर जोन-2, रानी कमलापति, डीआरएम आॅफिस, अल्कापुरी और एम्स में आठ स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इसमें सुभाष नगर और कमलापति रेलवे स्टेशन का काम 80 प्रतिशत तक पूरा हो गया है।

3-3 कोच की मेट्रो दौड़ेगी
प्रथम चरण में भोपाल में 7 किमी का प्रायोरिटी कॉरीडोर बनाया जा रहा हैं। इसमें सुभाष नगर और रानी कमलापति के बीच करीब 4 किमी के ट्रेक पर ट्रायल होगा। भोपाल के लिए करीब 25 मेट्रो ट्रेन सेट आएंगे। भोपाल और इंदौर दोनों ही शहर में शुरुआत में 3-3 डिब्बों की मेट्रो दौड़ेगी।

क्या-क्या है खास
मेट्रो का फायनल  ट्रायल सुभाष नगर से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन तक 4 किमी रूट पर किया जाएगा।
ट्रायल रन के लिए जरूरी ट्रैक और बिजली लाइन के काम पूरा हो चुका है।
गुजरात के सांवली, वडोदरा से लाए गए 3 मेट्रो कोचों की ट्रैक पर टेस्टिंग हो रही है।
ट्रायल रन के बाद आगे की प्लानिंग की जाएगी।
मेट्रो में आम आदमी का सफर अगले साल  ही शुरू हो पाएगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

57 minutes ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

1 hour ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

1 hour ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

2 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

2 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

2 hours ago