भोपाल में बनकर तैयार हुईं फायर बोट प्रयागराज महाकुंभ जाएगी

 भोपाल/प्रयागराज

यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है. इसके लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं. संगम नगरी में डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भी तमाम इंतजामात किए गए हैं. इसी के मद्देनजर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में फायर फाइटिंग बोट बनाई गई हैं.

भोपाल से अब फायर फाइटिंग बोट प्रयागराज रवाना की जाएंगी. फायर सेफ्टी के लिहाज से ये बोट महाकुंभ के दौरान घाटों पर तैनात की जाएंगी. लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच आग लगने की आपात कालीन स्थिति में घाटों तक फायर ब्रिगेड न पहुंचने की परेशानी के लिहाज से रेस्क्यू का काम करेंगी.

फायर बोट पर उत्तर प्रदेश अग्निशमन और आपात सेवा लिखा गया है. बोट में 6-8 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है. नाव के पिछले हिस्से में लगी मोटर से नदी का पानी खींचकर आग लगने की आपात स्थिति में इस्तेमाल किया जा सकेगा.

फायर बोट पर सायरन सिस्टम भी लगाया गया है. इस तरह की करीब 6 फायर बोट प्रयागराज भेजने की तैयारी पूरी हो चुकी है.

फायर फाइटिंग बोट की खासियत

फायर बोट पर उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आपात सेवा लिखा गया है। बोट में 6-8 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। डीजल से चलने वाली मोटर लगाई गई है जो आग लगने की आपात स्थिति में नोजल से गंगा-यमुना का पानी फेंकेगी। साथ ही इसमें सायरन सिस्टम भी लगाया गया है। इस तरह की करीब 6 फायर बोट प्रयागराज भेजने की तैयारी पूरी हो चुकी है।

यूपी ने सौंपा था काम
मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि यूपी फायर सर्विस की तरफ से टेंडर जारी कर भोपाल के पीएस ट्रेडर्स को इस बोट के निर्माण का काम सौंपा था. जिसके बाद इसे भोपाल में बनाया गया है, ये देश की पहली फायर फाइटिंग बोट है जिसे खासतौर पर यूपी के प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ के लिए तैयार किया गया है. आज भोपाल में इसकी टेस्टिंग भी की गई है, बता दें कि टेस्टिंग के लिए उत्तर प्रदेश फायर सर्विस से टीम भी आई थी.

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : लंबे समय से बंद लक्ष्मण झूले की मरम्मत कर शुरू करने की जरूरत…

राजनांदगांव : लंबे समय से बंद लक्ष्मण झूले की मरम्मत कर शुरू करने की जरूरत…

राजनांदगांव| शहर की पहचान रहे लक्ष्मण झूले के लंबे समय से बंद होने से लोगों…

31 seconds ago
राजनांदगांव : पेयजल संकट : वार्डवासियों का मटकी फोड़ प्रदर्शन…

राजनांदगांव : पेयजल संकट : वार्डवासियों का मटकी फोड़ प्रदर्शन…

राजनांदगांव , बजरंगपुर नवागांव सहित आसपास के वार्डों में बनी जलसंकट की स्थिति के खिलाफ…

5 minutes ago
CG : 1 हजार की आर्टिफिशियल मंगलसूत्र बांटी गई थी, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में कोई अनियमितता नहीं : विभाग …

CG : 1 हजार की आर्टिफिशियल मंगलसूत्र बांटी गई थी, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में कोई अनियमितता नहीं : विभाग …

एमसीबी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर प्रसारित एक वीडियो में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के…

8 minutes ago
राजनांदगांव : ये हैं खतरों की पाठशाला: जिले के 107 स्कूल भवन डेंजर घोषित, 531 को मरम्मत की जरूरत…

राजनांदगांव : ये हैं खतरों की पाठशाला: जिले के 107 स्कूल भवन डेंजर घोषित, 531 को मरम्मत की जरूरत…

राजनांदगांव , जिले के 107 स्कूल भवन को डेंजर घोषित किए गए है। इसे डिस्मेंटल…

37 minutes ago
राजनांदगांव : मिलेट व्यंजन परोस कर 20 हजार लोगों को दे रहे सेहत का संदेश…

राजनांदगांव : मिलेट व्यंजन परोस कर 20 हजार लोगों को दे रहे सेहत का संदेश…

राजनांदगांव हरियाली बहिनी अभियान से समूह की महिलाएं मिलेट से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ और…

41 minutes ago
राजनांदगांव : खेल, योगा व जुम्बा संग रंगारंग माहौल में मस्ती की पाठशाला का हुआ समापन…

राजनांदगांव : खेल, योगा व जुम्बा संग रंगारंग माहौल में मस्ती की पाठशाला का हुआ समापन…

राजनांदगांव , नगर पालिक निगम द्वारा नागरिकों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए आयोजित की जा…

43 minutes ago