शिवपुरी कलेक्टर ऑफिस में भड़की आग, कई विभागों की फाइलें जलकर राख

शिवपुरी
 जिले के कलेक्टर ऑफिस में शुक्रवार की रात अचानक आग लग गई। आग लगने से ऑफिस में कई विभागों के रिकॉर्ड जलकर राख हो गए। इस घटना के बाद कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच कराने की बात कही है। वहीं सीसीटीवी फुटेज में 2 लड़कों को खिड़की से पेट्रोल डालते हुए देखा गया है।

दरअसल, शनिवार की सुबह कलेक्टर ऑफिस के नजूल शाखा के एक कमरे से धुंआ उठता हुआ दिखा। ऑफिस पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी। सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम पहुंची। कड़ी मश्क्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने से कलेक्टर ऑफिस के नजूल शाखा सहित अन्य विभागों की कई महत्वपूर्ण फाइलें जलकर राख हो गईं। कलेक्टर ने कहा है कि पूरे मामले की जांच करा रहे हैं।
दो नकाबपोश युवकों ने लगाई आग

बता दें कि शार्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा था। वहीं जब सीसीटीवी फुटेज देखा गया तो उसमें देर रात 2 नकाबपोश युवक कलेक्ट्रेट परिसर में घुसते हुए दिख रहे हैं। रात 12 बजे के इस फुटेज में वे खिड़की से पेट्रोल डालते हुए दिख रहे हैं। आग भभकने पर वे भाग निकले। एक युवक पीठ पर बैग टांगा हुआ है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि वह बोतल में संभवतः पेट्रोल भरकर लाया है और खिड़की से अंदर डालकर माचिस से आग लगा देता है। आग लगने के बाद दोनों फरार हो जाते हैं।

पुलिस कर रही जांच

कलेक्टर ऑफिस में आग लगने के बाद कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि नजूल शाखा के रूम में यहां पर नजूल का कुछ हिस्सा है उसकी फाइलें जली हैं। कुछ रिकॉर्ड जला है, जिसकी हम जांच करा रहे हैं। कलेक्टर ने सीसीटीवी फुटेज देखा है। एसपी अमन सिंह राठौड़ ने भी वीडियो देखा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

जापान में तिरंगा: अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

जापान में तिरंगा: अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

भोपाल  जापान के काकामिगाहारा में आयोजित पुरुष अंडर-18 एशिया कप 2026 में भारतीय हॉकी टीम…

50 minutes ago
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…

9 hours ago
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर​ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…

9 hours ago
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

10 hours ago
सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

​रायपुर  बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…

10 hours ago
टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

10 hours ago