नौगई तिहरा हत्याकांड की जांच करने पहुंची CBI की पांच सदस्यीय टीम

बैकुंठपुर.

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के चर्चित नौगई तिहरा हत्याकांड की जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की पांच सदस्यीय टीम आज मौके पर पहुंच गई है। यह टीम चरचा स्थित पंचवटी रेस्ट हाउस में रुकी हुई है और मामले से जुड़े हर पहलू को बारीकी से खंगाल रही है।

जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम ने सीधे घटनास्थल का रुख कर वहां का बारीकी से निरीक्षण शुरू कर दिया है। टीम इस मामले से जुड़े पुलिस के दस्तावेजों और साक्ष्यों की जांच कर रही है। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों और अन्य पक्षों से भी पूछताछ की जा रही है।

30 जून को हुई थी सिफारिश
गौरतलब है कि बीते 16 जून को सोनहत के नौगई गांव में यह दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने 30 जून को केस की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की थी। पुलिस इस मामले में अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। टीम अपनी शुरुआती जांच और पूछताछ पूरी करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई तय करेगी।

क्या है पूरा मामला ?
बता दें कि कोरिया जिले के ग्राम कटगोड़ी में 16-17 जून की दरम्यानी रात यह सनसनीखेज घटना हुई थी। भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह अपने साथियों के साथ फॉर्च्यूनर वाहन में सवार थे। आरोप है कि हमलावरों ने पुराने विवाद को सुलझाने के बहाने तीनों को बुलाया और उन पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी को घेरकर उसमें पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना में भरत सिंह गहरवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो साथी वीरेंद्र सिंह उर्फ वीरू और नागेंद्र सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हत्याकांड में सभी 9 आरोपी गिरफ्तार
मामले में कार्रवाई करते हुए कोरिया पुलिस ने तिहरे हत्याकांड के सभी 9 आरोपियों मनोज त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी, निशांत त्रिपाठी, अक्षय त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और मन्नू त्रिपाठी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच रेत उत्खनन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने कथित तौर पर सुलह के बहाने बुलाकर वारदात को अंजाम दिया।

Admin

Recent Posts

CG विधानसभा में पिंक ई-रिक्शा से पहुंचे मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, अनोखे अंदाज ने खींचा ध्यान

CG विधानसभा में पिंक ई-रिक्शा से पहुंचे मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, अनोखे अंदाज ने खींचा ध्यान

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है. पहले दिन की कार्यवाही में…

1 hour ago
CG : पुलिस की सक्रियता से काट-पत्ती जुए का भंडाफोड़, 5 जुआरी गिरफ्तार …

CG : पुलिस की सक्रियता से काट-पत्ती जुए का भंडाफोड़, 5 जुआरी गिरफ्तार …

रायगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में संचालित "ऑपरेशन अंकुश"…

1 hour ago
CG : पूर्व विधायक अरुण वोरा की माता का निधन …

CG : पूर्व विधायक अरुण वोरा की माता का निधन …

दुर्ग: साईं मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष अरविंद वोरा और पूर्व विधायक अरुण वोरा की…

1 hour ago
CG : रायपुर प्रेस क्लब के कार्यक्रम में पहुंचे देवकीनंदन ठाकुर, बोले- सनातन बोर्ड का हो गठन, 50 सीटें धर्माचार्यों को मिले …

CG : रायपुर प्रेस क्लब के कार्यक्रम में पहुंचे देवकीनंदन ठाकुर, बोले- सनातन बोर्ड का हो गठन, 50 सीटें धर्माचार्यों को मिले …

रायपुर: रायपुर प्रेस क्लब के लोकप्रिय संवाद कार्यक्रम "हमर पहुना" के अंतर्गत प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु…

2 hours ago
राजनांदगांव : आईजी अजय यादव ने संभाली राजनांदगांव रेंज की कमान, बोले—अवैध कारोबार में पुलिस की मिलीभगत बर्दाश्त नहीं …

राजनांदगांव : आईजी अजय यादव ने संभाली राजनांदगांव रेंज की कमान, बोले—अवैध कारोबार में पुलिस की मिलीभगत बर्दाश्त नहीं …

पदभार ग्रहण करते ही पुलिस अधीक्षकों की ली बैठक, बेसिक पुलिसिंग मजबूत करने और अपराधियों…

2 hours ago
CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण तीजन बाई को विधानसभा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि …

CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण तीजन बाई को विधानसभा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि …

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज पद्म विभूषण…

2 hours ago