जनता से मिलने का समय तय करें, समस्याओं का त्वरित निवारण करें : जनजातीय कार्य मंत्री डा शाह

भोपाल

जनजातीय कार्य, लोक परीसंपत्ति प्रबंधन एवं भोपाल गैस त्रासदी राहत तथा पुनर्वास मंत्री तथा झाबुआ जिले के प्रभारी मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह ने जिला पंचायत झाबुआ में जिलाधिकारियों की बैठक ली। समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री डॉ शाह ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आम जनता से मिलने का समय निश्वित कर लें। सबकी समस्या सुनें और जल्द से जल्द समस्याओं का समुचित निवारण करें। जनता के प्रति संवेदनशील बनें और गांव में रात्रि विश्राम करें, जिससे समस्याओं का स्थायी निराकरण हो सके।

प्रभारी मंत्री डॉ. शाह ने सभी विभागधिकारियों से वन टू वन चर्चा करके विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि झाबुआ जिले को विकास की दिशा में आगे बढ़ाना है। उन्होंने कलेक्टर को झाबुआ जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए प्रस्ताव राज्य शासन को भेजने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिला अस्पताल मे सुविधाओं से सम्बन्धित जितनी मांग है उनका प्रस्ताव बना कर भेजें। हवाई पट्‌टी की मरम्मत का कार्य भी प्राथमिकता से किया जाये।

मंत्री डॉ. शाह ने जिले में सिंचाई की सुविधा एवं उसके लिए स्थायी बिजली कनेक्शन का डेटा प्रस्तुत करने के लिये जिलाधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक खेत में विभाग की ओर से सौर ऊर्जा स्थापना के लिए सोलर पैनल का प्रस्ताव भेजा जाए।

मत्स्य एवं उद्यानिकी विभाग को नवाचार से स्वरोजगार के अवसर पैदा करने के लिये निर्देशित किया। प्रभारी मंत्री डॉ शाह ने कहा कि मत्स्य पालन के लिये आदिवासी भाई-बहनों को प्रोत्साहित किया जाए।

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य ने विभाग द्वारा जिले में किये जा रहे नवाचारों के सम्बन्ध मे जानकारी दी। बताया कि जिले में स्कूल स्तर पर ही बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने की पहल की गयी है। साथ ही स्कूल ड्रॉप आउट छात्रों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

बैठक में क्षेत्रीय लोकसभा सांसद श्रीमती अनिता नागर सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनल जसवंत भाबर, कलेक्टर सुनेहा मीना एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि और सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

3 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

3 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

3 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

3 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

4 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

4 hours ago