Flipkart Freedom Sale की वापसी: आज रात से सस्ते होंगे स्मार्टफोन और लैपटॉप

नई दिल्ली

Flipkart Freedom Sale की वापसी हो गई है। अभी कुछ दिनों पहले ही लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर सेल खत्म हुई है। अगर आप उस सेल में मिल रहे ऑफर्स का लाभ नहीं उठा पाए थे तो फ्लिपकार्ट इस सेल को वापस लेकर आ रहा है। फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल 13 अगस्त, 2025 से शुरू होने वाली है। इसका मतलब है कि सेल आज रात 12 बजे यानी 13 तारीख लगते ही शुरू हो जाएगी। सेल कई दिनों तक चलेगी। इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स पर डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही, फर्नीचर और कपड़ों को भी भारी छूट के साथ खरीदा जा सकेगा। सेल में चुनिंदा बैंक के कार्ड पर डिस्काउंट के साथ-साथ और भी कई ऑफर्स मिलेंगे। सेल की पूरी डिटेल के लिए नीचे पढ़ें।

Flipkart Freedom Sale 2025 में मिलेगा 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट पर आज रात 12 बजे से फ्रीडम सेल शुरू हो जाएगी। यह सेल 17 अगस्त, 2025 तक चलेगी। सेल के लिए वेबसाइट पर पेज लाइव कर दिया गया है। पेज पर लिखा है डील्स आर बैक। पेज के अनुसार, सेल में 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। यह ऑफर Canara बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर दिया जाएगा। अभी सेल पेज पर स्पेसिफिक डील्स अनाउंस नहीं की है।

10 मिनट में मिलेगी डिलीवरी
हालांकि, यह पता चल गया है कि सेल में स्मार्टफोन्स, लैपटॉप के साथ-साथ स्मार्ट टीवी पर भी डिस्काउंट दिया जाएगा। इतना ही नहीं खाने-पीने के सामान, फर्नीचर पर भी छूट होगी। साथ ही, कपड़े और जूते जैसे आइटम भी सस्ते में मिलेंगे। इतना ही नहीं, इस सेल में 10 मिनट डिलीवरी की सुविधा भी मिलेगी। आप अपने पसंदीदा आइटम को 10 मिनट में पा सकते हैं।

सेल में इन आइटम्स पर होगी बंपर छूट
सेल पेज के मुताबिक, Oppo K13 Series की सेल होगी। Oppo K13 5G को 15,999 रुपये, Oppo K13x 5G को 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। टॉप गेमिंग लैपटॉप को 52,990 रुपये की शुरुआत में खरीदा जा सकेगा। Acer के लैपटॉप पर भी छूट मिलेगी। इसके अलावा सैमसंग और आईफोन को भी भारी छूट में खरीदा जा सकेगा। फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर भी छूट मिलेगी। साथ ही, ऑडियो प्रोडक्ट जैसे हेडफोन, TWS और ब्लूटूथ स्पीकर्स को भी भारी डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका मिलेगा।

Admin

Recent Posts

MP में जन्म लेते ही हर बच्चे पर ₹55 हजार का कर्ज! सरकारी योजनाओं से बढ़ा बोझ

MP में जन्म लेते ही हर बच्चे पर ₹55 हजार का कर्ज! सरकारी योजनाओं से बढ़ा बोझ

भोपाल  एमपी की धरती पर पैदा होने वाले हर बेटा-बेटी पर 55323 रुपए का कर्ज…

32 minutes ago
MP में रिकॉर्ड गेहूं खरीदी! 13.36 लाख किसानों से 103 लाख मीट्रिक टन उपार्जन

MP में रिकॉर्ड गेहूं खरीदी! 13.36 लाख किसानों से 103 लाख मीट्रिक टन उपार्जन

अब तक कुल 13.36 लाख किसानों से 103 लाख मीट्रिक टन गेहूं उपार्जित सीमांत एवं…

34 minutes ago
मध्यप्रदेश में शराब दुकानों पर बड़ा एक्शन! ओवर रेटिंग और अवैध अहातों पर चलेगा अभियान

मध्यप्रदेश में शराब दुकानों पर बड़ा एक्शन! ओवर रेटिंग और अवैध अहातों पर चलेगा अभियान

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने नई आबकारी नीति 2026-27 के तहत शराब दुकानों और अवैध गतिविधियों…

35 minutes ago
नांचल के बेटे ने बढ़ाया प्रदेश का मान, आईएफएस बनकर रचा नया इतिहास

नांचल के बेटे ने बढ़ाया प्रदेश का मान, आईएफएस बनकर रचा नया इतिहास

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से  भारतीय वन सेवा (IFS) के लिए चयनित रायगढ़ जिले के…

1 hour ago
जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…

10 hours ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

10 hours ago