बिलासपुर में वन विकास निगम की हरित क्रांति

रायपुर

पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र का विस्तार सतत भविष्य के लिए अनिवार्य है। इसमें वृक्षारोपण, जैव विविधता संरक्षण और जन जागरूकता प्रमुख हैं। शहरी क्षेत्रों में मियावाकी पद्धति से पौधारोपण, प्लास्टिक प्रतिबंध और जल प्रदूषण कम किया जा सकता है, जिससे स्वास्थ्य, समृद्धि और पारिस्थितिक संतुलन बना रहता है। वनों की रक्षा, बंजर भूमि का पुनरुद्धार और सामुदायिक उद्यान विकसित करना है।
            
 छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के बिलासपुर जिले के (कोटा परियोजना मंडल)  पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र के विस्तार में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विगत पांच वर्षों (2021 से 2025-26) के दौरान निगम ने जिले के विभिन्न अंचलों में योजनाबद्ध तरीके से 27 लाख 14 हजार 350 पौधों का रोपण कर 951.980 हेक्टेयर क्षेत्र को हरा-भरा कर दिया है।

वृक्षारोपण के प्रमुख आंकड़े और प्रजातियां
        
  852 हेक्टेयर के 66 कक्षों में 21.30 लाख पौधे लगाए गए, जिनमें मुख्य रूप से बेशकीमती सागौन का रोपण किया गया। सघन और त्वरित वृद्धि के लिए नीलगिरी और सागौन के उन्नत क्लोनल पौधों का रोपण किया गया। विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से शहरी और अर्धशहरी क्षेत्रों में 3.16 लाख से अधिक पौधे लगाकर ग्रीन कवर बढ़ाया गया।

अरपा नदी का संरक्षण- एक विशेष पहल
     
 नदी पारिस्थितिकी को पुनर्जीवित करने के लिए वर्ष 2025-26 में अरपा नदी के तटों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके अंतर्गत कम जगह में घने जंगल विकसित करने के लिए अरपा किनारे 3.620 हेक्टेयर में 20,300 पौधे रोपे जाएंगे। नदी के किनारों पर सघन ब्लॉक वृक्षारोपण और रामसेतु क्षेत्र में विशेष हरियाली विकसित की जाएगी, जिससे भू-क्षरण रुकेगा।

दूरगामी प्रभाव

वन विकास निगम के ये सतत प्रयास न केवल बिलासपुर के स्थानीय जलवायु संतुलन को बनाए रखने में मददगार साबित हो रहे हैं, बल्कि इससे भविष्य में प्राकृतिक संसाधनों और जैव विविधता के संरक्षण का एक मजबूत आधार भी तैयार हो रहा है। निगम का यह अभियान प्रदेश की हरित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को साकार करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।

Admin

Recent Posts

राजनांदगांव : वीआईपी रोड में सड़क किनारे में ही दुकानदार फेंक रहे कचरा, सफाई हो…

राजनांदगांव : वीआईपी रोड में सड़क किनारे में ही दुकानदार फेंक रहे कचरा, सफाई हो…

राजनांदगांव | वीआईपी रोड में बाबा फतेह सिंह हाल के सामने ही खुले में कचरा…

7 minutes ago
CG : घर के सामने नशा करने का विरोध, कालीबाड़ी में हुई चाकूबाजी …

CG : घर के सामने नशा करने का विरोध, कालीबाड़ी में हुई चाकूबाजी …

रायपुर। बीती रात शहर के बीच कोतवाली और आजाद चौक इलाके में जमकर बलवा कटा।…

8 minutes ago
राजनांदगांव : अवैध खनन की वजह से ऑक्सीजोन में बढ़ता जा रहा कटाव, खतरा बढ़ा…

राजनांदगांव : अवैध खनन की वजह से ऑक्सीजोन में बढ़ता जा रहा कटाव, खतरा बढ़ा…

राजनांदगांव | ऑक्सीजोन में हो रहे रेत के अवैध खनन के चलते इस हिस्से में…

16 minutes ago
राजनांदगांव : नवागांव वार्ड में लगातार की जा रही बिजली कटौती से लोग परेशान हैं…

राजनांदगांव : नवागांव वार्ड में लगातार की जा रही बिजली कटौती से लोग परेशान हैं…

राजनांदगांव | नवागांव वार्ड में बिजली कटौती से लोग परेशान हो गए हैं। भीषण गर्मी…

22 minutes ago
CG : विधायक पुरंदर मिश्रा से 10 लाख की ठगी …

CG : विधायक पुरंदर मिश्रा से 10 लाख की ठगी …

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय नितिन नवीन के नाम पर हजारों की ठगी हो ग‌ई। ठग…

27 minutes ago
राजनांदगांव : मनमानी : सिग्नल के ठीक सामने खड़ी हो रही हैं बसें…

राजनांदगांव : मनमानी : सिग्नल के ठीक सामने खड़ी हो रही हैं बसें…

राजनांदगांव | भदौरिया चौक में बसों के अघोषित स्टापेज ने ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त कर दी…

32 minutes ago