लायंस क्लब ऑफ इंदौर “जुनून”का गठन

लायंस क्लब ऑफ इंदौर "जुनून"का गठन

श्रीगौड़ समाज की मातृशक्तियो ने ली शपथ

धार
 मानव सेवा और समाज कल्याण के लिए कार्य करने के संकल्प के साथ शुरू हुआ लायंस क्लब इंदौर का "जुनून " महिला शक्ति का ध्येय परोपकार और सामाजिक सरोकार के परमार्थ में देगी अपना समय और सामर्थ्य श्रीगौड़ ब्राहम्ण समाज की मातृ शक्ति अब अंतर्राष्ट्रीय संगठन के साथ मिलकर करेगी सामाजिक सेवा।

होटल साउथ एवन्यू में संपन्न हुए इस गरिमामय समारोह में लाइन इंटरनेशनल गवर्नर लॉयन यश शर्मा द्वारा महिलाओं को शपथ ग्रहण करवाई गई, समारोह के मुख्य अतिथि वाइस एरिया लीडर कुलभूषण मित्तल,विशेष अतिथि डॉ शरद पंडित थे,समारोह की अध्यक्षता समाज सेवी पंडित योगेंद्र महंत  की रही

चार्टर अध्यक्ष झोन पर्सन (झोन 2) एवम प्रांतीय श्रीगौड महिला सभा की अध्यक्ष लॉयन श्रीमती मंजुलता मंडलोई ने संस्था जुनून की जानकारी देते हुए बताया कि लायंस क्लब इंदौर जुनून की स्थापना आज की गई इसमें समाज सेवा में सक्रिय श्रीमती रीना पाठक,संध्या जोशी, मंजू व्यास,भावना जोशी, डा आशा पंडित, सपना मंडलोई,अनिता व्यास,वीना रावल,रश्मिता शर्मा,चंचला मंडलोई,कल्पना जोशी,निशा उपाध्याय,ज्योति मंडलोई,ममता त्रिवेदी,संध्या पाठक विमला जोशी  अर्चना व्यास,भावना शुक्ला,किरण रावल को को शपथ दिलवाई गई साथ हीअंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर  विभिन्न क्षेत्रों में अपना परचम फहराने वाली महिलाओं वरिष्ठ पत्रकार सुभावना अपराजिता शुक्ला लायनेस साधना भंडारी, वरिष्ठ समाज सेवी श्रीमती अनीता जी शाह, श्रीमती प्रीति सोनी नृत्यांगना एवं पाक-कला विशेषज्ञ  श्रीमती वर्षा चौहान शिक्षाविद एवं समाज सेवी श्रीमती नीतू मित्तल ज्योतिषाचार्य आदि  उपस्थित रहे। श्रीमती राजशर्मा आर,एस, डायमंड मेन्यू फेक्चरिंग को रिद्धि अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर गौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष मनोहरजी‌दुबै, समाज समर्पित ग्रुप के मुख्य एडमिन एवं सक्रिय समाजसेवी सुनील जी पुराणिक, वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मीकांत पंडित, गौड़ सौशलग्रूप के अध्यक्ष विजय जी पाठक, सचिव प्रदीप मंडलोई, समाजसेवी नरेन्द्र जोशी,स्वयं प्रकाश व्यास (एडव्होकेट,) पंडित पंकज शर्मा पाटन वाले गुरुजी,और  गणमान्य जन उपस्थित थे" गणेश वंदना श्रीमती संध्या जोशी,ने की।सेवा ही संकल्प है, इसके अंतर्गत एक जरूरतमंद महिला को  खाद्यान्न सामग्री सभी सदस्यों के सहयोग से‌ प्रदान की गई।

सदस्यों के सहयोग से लगभग 50 लोगो के  "छवि नैत्रकोष"में  आंखों के आपरेशन करवायें जायेगे। वेदांता हास्पिटील की और से उपस्थित महिलाओं को गिफ्ट वाउचर प्रदान किये गए।उपाध्यक्ष मंजुला व्यास ने मुख्य अतिथि का परिचय, सचिव रीना पाठक ने शपथ अधिकारी का परिचय, वीणा रावल, अनिता व्यास ने अतिथियों का स्वागत, सपना मंडलोई ने रीज़न चेयरपर्सन का स्वागत किया। ज्योती मंडलोई पूर्णिमा पूरोहित  राधिका पुराणिक ने लकी ड्रॉ की व्यवस्था बहुत हीअच्छे से जिम्मेदारी निभाई, कु नैनी राठौड़ ने राजस्थानी नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सशक्त महिलाओं का सम्मान भी किया गया।ये वे सशक्त महिलाऐ थी, जिन्होंने समाज,शिक्षा, ज्योतिष, नृत्यांगना,संगीत, पाक-कला विशेषज्ञ के रूप में अपना एक स्थान बनाया।लकी ड्रॉ मैं बहुत ही आकर्षक 20 पुरस्कार दिये गये। कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों , समाज जन का आभार सचिव रीना पाठक ने माना।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…

1 hour ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल ​भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

1 hour ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

2 hours ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

2 hours ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

2 hours ago