व्यवहार और विचार में गुरूजी आज भी आदर्श रूप में मौजूद हैं

  • व्यवहार और विचार में गुरूजी आज भी आदर्श रूप में मौजूद हैं
  • शिवरात्रि पर्व पर निर्वाण को प्राप्त गुरूजी को श्रद्धा सुमन

धार
 गुरूजी विचार और व्यवहार में आज भी समाज जीवन में आदर्श रूप में मौजूद हैं । सादा जीवन उच्च विचार की जीवन शैली को अपनाकर जो समाज में आदर्श उपस्थित करता है वह निर्वाण के पश्चात भी समाज की विचारधारा में अनवरत रूप से प्रवाहमान रहता है । उक्त विचार गुरूजी के नाम से जन – जन के मन में स्थापित स्व. श्री कालूराम सोनी साहित्यविद एवं सेवानिवृत्त शिक्षक के निर्वाण दिवस शिवरात्रि पर्व पर उनका स्मरण करते हुए उपस्थितजनों ने व्यक्त किए । इस अवसर पर गुरूजी के अन्यय मित्र व सेवानिवृत्त शिक्षक स्व श्रीकृष्णदास साधु के शिवरात्रि पर्व पर अवतरण दिवस पर उन्हें भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई । गुरूवृंदो के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए सभी ने अपने जीवन में उनके
सद्विचारों को अपनाने को कहा ।

    श्री गुरूजी सेवा संस्थान के तत्वावधान में इस अवसर पर सिविल हॉस्पिटल कुक्षी में फल , दूध व बिस्किट पैकेट्स वितरित किए गए । इस अवसर पर हॉस्पिटल परिवार से डॉ. आदर्श चोयल , डॉ. शीतल पटेल , ओंकारलाल पाटीदार सहित संस्थान के बंशीलाल बाड़मेरा , मोहनलाल चौधरी , प्रवीण चौकसी , सन्तोष सोनी , ज्ञानेश्वर सोनी , रणछोड़ सोनी , हीराचंद बाड़मेरा , रविन्द्र जैन रूपम , निर्मल सोनी , सोमेश्वर पाटीदार , आशीष परसाई , पृथ्वीराज सोनी , कमल रावत , देवेन्द्र सोनी , भूपेन्द्र वर्मा , हीरालाल हम्मड़ , दीपक मोढ़े, गोपाल सोनी व मनोज साधु मौजूद थे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…

14 minutes ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

19 minutes ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

25 minutes ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

29 minutes ago
पर्यावरण संरक्षण एक युग का संकल्प; जल की हर बूंद में भविष्य की धड़कन

पर्यावरण संरक्षण एक युग का संकल्प; जल की हर बूंद में भविष्य की धड़कन

भोपाल  विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि आत्म मंथन और संकल्प का…

34 minutes ago
भोपाल में आँधी-अँधड़ से विद्युत प्रदाय में आई बाधा को दूर करने युद्ध स्तर पर कार्रवाई जारी

भोपाल में आँधी-अँधड़ से विद्युत प्रदाय में आई बाधा को दूर करने युद्ध स्तर पर कार्रवाई जारी

भोपाल राजधानी भोपाल में गुरुवार की शाम आये तेज आँधी-अँधड़ और वर्षा से विद्युत प्रदाय…

39 minutes ago