पूर्व मंत्री कमल पटेल को केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गा दास उइके ने हरदा जिले का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया

भोपाल
बाबूलाल गौर और शिवराज सिंह चौहान सरकार में मंत्री रहे कमल पटेल को मिली नई जिम्मेदारी इन दिनों खूब सुर्खियों बटोर रही है. दरअसल, हरदा से पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री कमल पटेल को केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गा दास उइके ने हरदा जिले का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है. पूर्व मंत्री कमल पटेल ने बैतूल सांसद दुर्गा दास उइके के इस प्रस्ताव को सहज स्वीकार भी कर लिया है. इससे पहले सांसद प्रतिनिधि का पद हरदा नगर पालिका अध्यक्ष भारती राजू कमेडिया के पति के पास था, वह जिला योजना समिति की बैठकों का संचालन कर रहे थे.

कमल पटेल बने सांसद प्रतिनिधि
इसके बाद अब यह पद हरदा के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री कमल पटेल को दिया गया है. पूर्व मंत्री कमल पटेल अब जिला योजना समिति की बैठकों में सम्मिलित हो सकेंगे. विपक्ष ने कमल पटेल की इस नियुक्ति पर सवाल खड़ा करना शुरू कर दिया है. विपक्षी नेताओं का मानना है कि भारतीय जनता पार्टी में अंदरूनी कलह चल रही है. इसकी वजह से पूर्व मंत्री कमल पटेल जैसे वरिष्ठ नेता को कम प्रतिष्ठित पद दे दिया गया है.

दो बार मंत्री रह चुके पटेल
मालूम हो कि हरदा से वरिष्ठ नेता कमल पटेल प्रदेश सरकार में दो बार मंत्री रह चुके हैं. बाबूलाल गौर की सरकार में पटेल 1 जून 2005 को चिकित्सा शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और प्रशिक्षण का राज्य मंत्री बनाया गया था. बाद में उन्हें कैबिनेट मंत्री के पद पर पदोन्नत कर दिया गया था. इसी तरह मध्य प्रदेश में पूर्व शिवराज सिंह चौहान अगुवाई वाली सरकार में भी कमल पटेल को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था. शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल में उन्हें 21 अप्रैल 2020 को राजस्व, धार्मिक ट्रस्ट और बदोबस्ती और पुनर्वास विभागों का प्रभार दिया गया.

कमल पटेल का सियासी करियर
पूर्व मंत्री प्रहलाद पटेल 5 बार विधायक निर्वाचित हो चुके हैं. इसके उलट 2 बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा. साल 1989 में वह मध्य प्रदेश बीजेपी राज्य कार्यकारी समिति के सदस्य बने. 1993 में हरदा से विधायक निर्वाचित हुए. इसके बाद 1998, 2003 में विधायक निर्वाचित हुए. साल 2005  में पहली बार वह मंत्री बने. साल 2008 में फिर विधायक निर्वाचित हुए और 2009 में कैबिनेट मंत्री बने. 2013 में चुनाव हार गए. साल 2018 में फिर विधायक निर्वाचित हुए, जबकि 2023 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

​रायपुर         छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित…

4 hours ago
रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा अंतर्गत चौकी सालीचौका क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता,…

4 hours ago

सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक को मिला नया जीवन

रायपुर सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक…

4 hours ago
देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में एक निशान, एक विधान…

5 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

भोपाल  पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाना द्वारा वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24 के लिए प्रतिष्ठितके.एफ. रुस्तम जी…

5 hours ago
छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

भोपाल छतरपुर के एक जिला एक उत्पाद लकड़ी फर्नीचर उद्योग को राष्ट्रीय बाज़ार, आधुनिक डिज़ाइन,…

5 hours ago