अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम

भोपाल
अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह के मुख्य आतिथ्य में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे प्रमुख सचिव श्रीमती सोनाली वायंगणकर सहित कमिश्नर एस एस भोसले एवं बड़ी संख्या में वाक् श्रवण चाइल्ड एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में राज्य स्तरीय संस्थाओं के बड़ी संख्या मे छात्र-छात्रा शामिल हुए जिनके नृत्य कार्यक्रम आयोजित किये गए जो श्रवण नहीं कर सकते पर अपने कौशल कला से उत्कृष्ट नृत्य की प्रस्तुति दे रहे। इस दौरान वाक्-श्रवणों की समस्या सहित प्रधानमंत्री द्वारा किये जा रहे कार्यों पर एक विस्तृत प्रजेंटेशन डेफ कैन एसोसिएशन की महासचिव श्रीमती प्रीति सोनी ने दिया।

कार्यक्रम  की थीम" सांकेतिक भाषा अधिकारों के लिये समर्थन करे" पर रही। कार्यक्रम में सांकेतिक भाषा के महत्व एवं दिव्यांगजनों द्वारा सांकेतिक भाषा के प्रयोग पर संवाद आयोजित किया गया। मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सभी दिव्यांगजनों को बहुत गंभीरता से लिया है इसके लिये दिल्ली में जल्द ही एक कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है, जिसमें विशेष वर्ग के लाभ के लिये क्या किया जा सकता इस पर विमर्श किया जाएगा। आगरा में भी केन्द्रीय मंत्री की अध्यक्षता में चिंतन शिविर आयोजित किया गया था। मध्यप्रदेश सरकार भी इस सम्बंध लगातार कार्य कर रही है साथ ही सभी वाक्-श्रवणों के सुझाव लिए जा रहे है, मंत्री श्री कुशवाह ने वाक्-श्रवणों की कलाओं, प्रतिभागियों के अद्भुत विद्या की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये स्पेशल बच्चों को बस अवसर देने की आवश्यकता है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

​रायपुर         छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित…

5 hours ago
रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा अंतर्गत चौकी सालीचौका क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता,…

5 hours ago

सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक को मिला नया जीवन

रायपुर सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक…

5 hours ago
देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में एक निशान, एक विधान…

6 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

भोपाल  पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाना द्वारा वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24 के लिए प्रतिष्ठितके.एफ. रुस्तम जी…

6 hours ago
छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

भोपाल छतरपुर के एक जिला एक उत्पाद लकड़ी फर्नीचर उद्योग को राष्ट्रीय बाज़ार, आधुनिक डिज़ाइन,…

6 hours ago