बाबासाहेब का हमारे देश व समाज को योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता : पूर्व विधायक डॉक्टर शिशुपाल यादव
पृथ्वीपुर
शनिवार के दिन पृथ्वीपुर विधानसभा के ग्राम आचार्य धाम में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा का अनावरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक डॉo शिशुपाल यादव मौजूद रहे, जनप्रतिनिधियों के साथ पूर्व विधायक डॉक्टर शिशुपाल यादव ने भारत रत्न बाबा साहेब डा भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमा का अनावरण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉक्टर शिशुपाल यादव ने कहा बाबा साहेब ने हमेशा समाज के वंचित, शोषित, दलित, पिछड़ा तथा महिलाओं के अधिकारों तथा उनको सम्मान दिलाने के लिए आवाज उठाई है बाबासाहेब का हमारे देश व समाज को योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।आज उनकी प्रतिमा का अनावरण कर उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं मेरा निरंतर प्रयास है पृथ्वीपुर विधानसभा विकसित बने।
इस दौरान पूर्व विधायक डॉक्टर शिशुपाल यादव ने कार्यक्रम में आई जनता जनार्दन के ऊपर पुष्पवर्षा कर उनका अभिवादन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र अहिरवार, पूर्व चेयरमेन राकेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष मान सिंह दांगी, जनपद उपाध्यक्ष बृजेश रावत, जिला पंचायत सदस्य मनोज कुमार जैन, के पी अहिरवार सहित जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
रायपुर। छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण ने रेरा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन और आवंटितियों के…
राजनांदगांव. शहर में इन दिनों टंकी से गंदे पानी की सप्लाई होने के चलते बसंतपुर…
मोहला। फौवारा चौक स्थित जलपान होटल में एक कर्मचारी की लाश मिली है. मृतक का…
धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम हरफतराई में उस समय सनसनी फैल गई,…
मुद्रा लोन और बिहान योजना ने बदली प्रीति गुप्ता की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’ महिलाओं…
उत्तर बस्तर कांकेर । उप मुख्यमंत्री एवं जिला के प्रभारी मंत्री श्री साव ने कांकेर…