रतलाम में नकली शैम्पू बनाते उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का चार युवकों को पकड़ा, जांच में जुटी पुलिस

रतलाम
स्टेशन रोड पुलिस ने स्टेशन रोड पर दिलबाहर चौराहे के पास स्थित होटल सुख सागर के एक कमरे में नकली शैम्पू बनाते उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का चार युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से विभिन्न ब्रांडेड कंपिनयों के खाली व भरे डिब्बे, पैकिंग करने की हाटगन, प्लास्टिक की पन्नियां, नमक के पैकेट, केमकिल की केन, यब, बाल्टी आदि सामग्री जब्त की गई है। वे उक्त सामग्री से ब्रांडेड कंपिनयों के नाम से नकली शैम्पू बना रहे थे। जानकारी के अनुसार बुधवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल सुख सागरकी प्रथम मंजिल के आखिरी कमरे में उत्तरप्रदेश आए चार युवक नमक पाउडर व केमिकल से नकली शैम्पू बनाकर बाजार में बेचने का काम कर रहे है।

सूचना पर एसआइ इंद्रपालसिंह राठौर के नेतृत्व में दल ने वहां पहुंचकर दबिश दी तो आरोपित 22 वर्षीय नईम पुत्र शफीक मोहम्मद, इसका छोटा भाई 20 वर्षीय दानिश, साथी 21 वर्षीय राहुल खान पुत्र शेर मोहम्मद व 24 वर्षीय राजू उद्दीन पुत्र शरीफ चारों निवासी इस्लाम नगर टेडीबगिया थाना फाउंजीनगर जिला आगरा (यूपी) कमरे के अंगर हाटगन से प्लास्टिक बोतलों में सामग्री पैकिंग कर रहे थे।

पूछताछ करने पर आरोपितों ने बताया कि वे नमक पाउडर व सतरीटा केमिकल पाउडर की मदद से शैम्पू तैयार कर ब्रांडेड कंपिनयों की बोतले में भरकर गली-गली में घूमकर बेचते है। उक्त शैम्पू वे ब्रांडेड कंपनी का बताकर तीस से चालीस प्रतिशत कम कीमत में बेचने का काम करते है। पुलिस के अनुसार चारों आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की धारा 349, 318 (1), 318 (2), 318 (3) व 318 (4) के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : रायपुर में मुलाकात और महिला से 85 लाख की ठगी, दुर्ग पुलिस ने शातिर को दबोचा …

CG : रायपुर में मुलाकात और महिला से 85 लाख की ठगी, दुर्ग पुलिस ने शातिर को दबोचा …

दुर्ग. पूजा-पाठ से पारिवारिक समस्याएं दूर करने और शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का…

5 minutes ago
CG : पति-पत्नी ने प्लॉट बेचने के नाम पर 8 लाख की धोखाधड़ी की, दोनों गिरफ्तार …

CG : पति-पत्नी ने प्लॉट बेचने के नाम पर 8 लाख की धोखाधड़ी की, दोनों गिरफ्तार …

दुर्ग। प्लॉट बेचने के लिए 8 लाख रुपए लेने के बाद भी आरोपी पति-पत्नी ने…

8 minutes ago
CG : मां की गोद से गायब मासूम की लाश मिली …

CG : मां की गोद से गायब मासूम की लाश मिली …

कोरबा। जिले से हृदयविदारक घटना सामने आई है. बालको थाना क्षेत्र के डेंगूनाला पुल के…

11 minutes ago
CG : रिमांड पर रामगोपाल, 3 साल रहे फरार …

CG : रिमांड पर रामगोपाल, 3 साल रहे फरार …

रायपुर । छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले के आरोपी रामगोपाल…

18 minutes ago
सरकार गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण

सरकार गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण

सरकार गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण मोर गांव–मोर पानी’ महाअभियान…

21 minutes ago
MP UCC: अब लिव-इन रिलेशन में रहना आसान नहीं, शादी जैसा रजिस्ट्रेशन और अलग होने पर तलाक जैसी प्रक्रिया

MP UCC: अब लिव-इन रिलेशन में रहना आसान नहीं, शादी जैसा रजिस्ट्रेशन और अलग होने पर तलाक जैसी प्रक्रिया

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार की समान नागरिक संहिता (UCC) का मसौदा लगभग तैयार हो गया…

22 minutes ago