मुख्यमंत्री चौहान पथ-विक्रेताओं से करेंगे संवाद
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 23 सितम्बर को शहरी और ग्रामीण पथ विक्रेताओं के महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में दोपहर 12 बजे किया जायेगा। चौहान योजनाओं से लाभान्वितों के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के हितग्राहियों से संवाद भी करेंगे।
मुख्यमंत्री चौहान द्वारा पीएम स्वनिधि शहरी क्षेत्र के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किया जायेगा। कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया भी मौजूद रहेंगे। उल्लेखनीय है कि कोविड महामारी के दौरान शहरी नगरीय क्षेत्र में सबसे ज्यादा प्रभावित वर्ग पथ विक्रेताओं को 10 हजार, 20 हजार एवं 50 हजार रूपये की कार्यशील पूंजी ऋण प्रदान किये जाने के लिए भारत सरकार द्वारा पीएम स्ट्रीट वेण्डर आत्मनिर्भर निधि योजना जुलाई 2020 से प्रारंभ की गई है।
उल्लेखनीय है कि अब तक 3 लाख 38 हजार से अधिक हितग्राही मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ-विक्रेता योजना से लाभान्वित हुए हैं। इसी तरह पीएम स्वनिधि योजना में 8 लाख 92 हजार से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है।
रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा के नेतृत्व में…
जांच समिति ने छात्रों की कमजोर तैयारी को बताया कारण, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव राजा यादव…
रायपुर. पीएम आवास के बाहर कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन पर सीएम विष्णुदेव साय ने हमला…
विशेष लेख सीड बॉल अभियान- हरियाली बढ़ाने का सरल और प्रभावी माध्यम जनभागीदारी से साकार…
गरियाबंद. जिले के बजाड़ी में सरकारी जमीन की कथित फर्जी रजिस्ट्री के मामले में प्रशासन…
कुपोषण और एनीमिया के खिलाफ जमीनी स्तर पर तंत्र को करें मजबूत, हर दिन आंगनबाड़ी…